BharatPe-Ashneer Grover विवाद : चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा-ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर होगा ‘एक्शन’

रजनीश कुमार की भारतपे में विवाद की शुरुआत के बाद यह पहली टिप्पणी है, जहां कथित कॉरपोरेट गवर्नेंस की खामियों और ग्रोवर और बोर्ड के बीच आंतरिक टकराव को लेकर इनवेस्टर स्क्रूटनी चल रही है

अपडेटेड Feb 05, 2022 पर 12:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रजनीश कुमार अक्टूबर, 2021 में भारतपे के बोर्ड से चेयरमैन के रूप में जुड़े थे

BharatPe Board chairman Rajnish Kumar : भारतपे बोर्ड के चेयरमैन रजनीश कुमार ने 5 फरवरी को कहा कि रिस्क एडवाइजरी फर्म अलवारेज एंड मार्सल की ऑडिट  रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर “करेक्टिव एक्शन” शुरू करेगा। कंपनी ने मुख्य रूप से को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) द्वारा किए गए व्यक्तिगत निवेश से जुड़े कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दों की जांच की है।

होगा करेक्टिव एक्शन

भारत के सबसे बड़े लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के पूर्व बॉस कुमार ने मनीकंट्रोल से विशेष बातचीत में कहा, “निश्चित रूप से, रिपोर्ट के आधार पर करेक्टिव एक्शन लिया जाएगा।” भारतपे (BharatPe) में विवाद की शुरुआत के बाद कुमार की यह पहली टिप्पणी है, जहां कथित कॉरपोरेट गवर्नेंस की खामियों और ग्रोवर और बोर्ड के बीच आंतरिक टकराव को लेकर इनवेस्टर स्क्रूटनी चल रही है।


गलत पेमेंट, फर्जी वेंडर्स...जानिए BharatPe की जांच में क्या-क्या सामने आया

वेंडर्स से डील्स, कंसल्टैंट्स को पेमेंट में अनियमितताओं का है आरोप

क्यूआर कोड्स के साथ दुकानदारों को सेवाएं देने वाली पेमेंट कंपनी भारतपे (BharatPe) में अलवारेज एंड मार्सल एक स्वतंत्र गवर्नेंस ऑडिट कर रही है। 4 फरवरी को, मनीकंट्रोल को वेंडर्स के साथ कामकाज में अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट में वेंडर्स के साथ डील्स और कंसल्टैंट्स को पेमेंट में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था।

अभी तक नहीं मिली है रिपोर्ट

अनुभवी बैंकर कुमार ने कहा कि बोर्ड को अभी तक अलवारेज एंड मार्शल से रिपोर्ट नहीं मिली है। वह अक्टूबर, 2021 में भारतपे बोर्ड से चेयरमैन के रूप में जुड़े थे।

BharatPe के Ashneer Grover ने कहा- मैं कंपनी चलाऊंगा या 4,000 करोड़ रुपये दीजिए, कोई तीसरा ऑप्शन नहीं है

आपके जैसे बैंकिंग एक्सपर्ट के होने के बावजूद कैसे भारतपे में बड़े कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दों की अनदेखी हो गई, इस पर कुमार ने कहा, “मैं बोर्ड से अक्टूबर, 2021 में जुड़ा था।” इससे स्पष्ट है कि भारतपे के विवाद कई महीनों से चल रहे थे।

भारतपे में कथित अनियमितताओं पर जांच के आदेश से जुड़े सवाल पर कुमार ने कहा कि वह बोर्ड को अलवारेज एंड मार्सल की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई फैसला करेंगे। भारतपे से टाइगर ग्लोबल, सिकोइया कैबिटल जैसे कई दिग्गज इनवेस्टर जुड़े हुए हैं।

मुख्य निष्कर्ष

अलवारेज एंड मार्सल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतपे का दावा है कि उसने खुद के द्वारा की गई कर्मचारियों की भर्ती के लिए कंसल्टैंट्स को रिक्रूटमेंट फीस दी। अलवारेज और मार्सल ने पुष्टि की कुछ कर्मचारी बोर्ड के सामने लाए गए, जिन्हें कंसल्टैंट्स के जरिये भर्ती करने का दावा किया गया था। हालांकि, संबंधित कर्मचारियों ने बताया कि उनका इस प्रक्रिया में कंसल्टैंट्स के साथ कोई संवाद नहीं हुआ और उनके अस्तित्व की हमें कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन कंसल्टैंट्स को भुगतान की तीन किस्तें दी गईं, जिनकी इनवॉइस भुगतान के लिए माधुरी जैन ग्रोवर (अशनीर ग्रोवर की पत्नी) के पास आईं और अकाउंट टीम को भेजी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इनवॉयस माधुरी जैन ग्रोवर के भाई श्वेतांक जैन ने तैयार की थीं।

मनीकंट्रोल ने 4 फरवरी की रिपोर्ट में बताया था कि आरबीआई भी स्टार्टअप में कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़ी खामियों के संभावित मामलों पर गौर कर रहा है।

ग्रोवर ने सीईओ सुहैल समीर पर उन्हें कंपनी से बाहर करने के लिए इनवेस्टर्स का साथ देने का आरोप लगाया था।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।