Get App

Byju's को तगड़ा झटका, नहीं बेच सकेगी अपनी खुद की संपत्तियां

दिग्गज एडुटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) के लेंडर्स ने लोन के लिए गिरवी रखे एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए रिस्क एडवायजरी फर्म क्रोल (Kroll) को जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जरूरत लेंडर्स को इसलिए पड़ी क्योंकि कंपनी इसे बेचने की योजना बना रही थी जबकि लोन डिफॉल्ट होने की स्थिति में लेंडर्स इन एसेट्स को जब्त कर सकती है। क्रोल को ग्रेट लर्निंग और बायजूज की सिंगापुर इकाई को सुरक्षित रखने का जिम्मा मिला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 11, 2023 पर 12:19 PM
Byju's को तगड़ा झटका, नहीं बेच सकेगी अपनी खुद की संपत्तियां
ग्रेट लर्निंग को सुरक्षित करने के लिए एडवायजरी फर्म को नियुक्त करना Byju's के लिए तगड़ा झटका है।

दिग्गज एडुटेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) के लेंडर्स ने लोन के लिए गिरवी रखे एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए रिस्क एडवायजरी फर्म क्रोल (Kroll) को जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जरूरत लेंडर्स को इसलिए पड़ी क्योंकि कंपनी इसे बेचने की योजना बना रही थी जबकि लोन डिफॉल्ट होने की स्थिति में लेंडर्स इन एसेट्स को जब्त कर सकती है। क्रोल को ग्रेट लर्निंग और बायजूज की सिंगापुर इकाई को सुरक्षित रखने का जिम्मा मिला है। इससे ग्रेट लर्निंग के बिक्री की संभावनाओं पर विराम लगा है। इससे पहले बायजूज ने करीब दो साल पहले लिए गए 120 करोड़ डॉलर के टर्म लोन को चुकाने के लिए इसकी बिक्री की योजना तैयार की थी।

Byju's के लिए बड़ा झटका

ग्रेट लर्निंग को सुरक्षित करने के लिए एडवायजरी फर्म को नियुक्त करना बायजूज के लिए तगड़ा झटका है। इसकी वजह ये है कि ग्रेट लर्निंग और बुक रीडिंग प्लेटफॉर्म एपिक को बेचकर कंपनी 80-100 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही थी। टर्म लोन बी को चुकता करने के लिए ही कंपनी इसकी बिक्री करने वाली थी। कंपनी ने पिछले महीने सितंबर में लेंडर्स को छह महीने के भीतर ही पूरा लोन चुकाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था जिसमें दिसंबर तक यह 30 करोड़ डॉलर का एकमुश्त पेमेंट करती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें