देश की सबसे वैल्यू वाली एडुटेक कंपनी बायजूज (Byju's) ने बंगलूरु का अपना सबसे बड़ा ऑफिस खाली कर दिया है। फंडिंग में देरी के बीच कंपनी ने यह फैसला लागत घटाने और लिक्विडिटी बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। इसके अलावा कंपनी ने शहर के ही एक और ऑफिस का कुछ हिस्सा खाली कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। बायजू के बेंगलुरु में तीन ऑफिस हैं, जिसमें एक कल्याणी टेक पार्क में 5.58 लाख वर्ग फुट का है और इसे कंपनी ने खाली कर दिया है।
