Get App

ओवरहायरिंग के चलते करनी पड़ी छंटनी, Swiggy के फाउंडर ने मानी गलती

फूड डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने 380 एंप्लॉयीज की छंटनी कर दी है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ Sriharsha Majety ने एंप्लॉयीज को ई-मेल के जरिए इसकी सूचना दी। उनका कहना है कि स्विगी ने फूड डिलीवरी सेग्मेंट में ग्रोथ का जो अनुमान लगाया था, उसके मुकाबले यह बहुत सुस्त है। ऐसे में मुनाफे के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी इनडायरेक्ट कॉस्ट्स को देखने की जरूरत पड़ी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 6:11 PM
ओवरहायरिंग के चलते करनी पड़ी छंटनी, Swiggy के फाउंडर ने मानी गलती
Swiggy के फाउंडर और सीईओ Sriharsha Majety

Swiggy layoff: फूड डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने 380 एंप्लॉयीज की छंटनी कर दी है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ Sriharsha Majety ने एंप्लॉयीज को ई-मेल के जरिए इसकी सूचना दी। उनका कहना है कि स्विगी ने फूड डिलीवरी सेग्मेंट में ग्रोथ का जो अनुमान लगाया था, उसके मुकाबले यह बहुत सुस्त है। ऐसे में मुनाफे के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी इनडायरेक्ट कॉस्ट्स को देखने की जरूरत पड़ी। इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस/फैसिलिटीज इत्यादि पर तो पहले ही एक्शन लिया जा चुका है तो अब मुनाफे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए छंटनी का फैसला लेना पड़ रहा है। स्विगी के सीईओ ने कहा कि ओवरहायरिंग बहुत बुरा फैसला साबित हुआ और कंपनी इससे भी बेहतर कर सकती थी।

कोरोना महामारी के दौरान Swiggy ने जमकर की थी हायरिंग

करीब दो साल पहले 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी की मांग में इजाफा हुआ। इस मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने जमकर हायरिंग की। हालांकि पिछले साल कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बीच कंपनी तो अपने पूरे कारोबारी मॉडल को रीवैल्यूएट करना पड़ा। कंपनी अब अपने कारोबार को भी रिव्यू कर रही। इसने मीट मार्केटप्लेस को बंद कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें