Get App

GoMechanic में फर्जीवाड़े की पूरी कहानी, 'किसी भी कीमत पर' आगे बढ़ने की चाह ने किया बंटाधार

किसी भी कीमत पर ग्रोथ की चाहत ने तेजी से चढ़ रहे एक स्टार्टअप को जमीन पर ला दिया है। देश में कार सर्विस सेंटर के सबसे बड़े नेटवर्क को ऑपरेट करने वाली स्टार्टअप GoMechanic के को-फाउंडर अमित भसीन ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में भी अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने लिखा है कि किसी भी कीमत पर ग्रोथ के लिए फैसलों में गंभीर गलतियां हुई हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 12:13 PM
GoMechanic में फर्जीवाड़े की पूरी कहानी, 'किसी भी कीमत पर' आगे बढ़ने की चाह ने किया बंटाधार
GoMechanic ने अपने खातों का ऑडिट कराया था, जिसके चलते निवेशकों का ध्यान इस पर नहीं गया कि बैलेंस शीट में कुछ हेरफेर हुआ है।

किसी भी कीमत पर ग्रोथ की चाहत ने तेजी से चढ़ रहे एक स्टार्टअप को जमीन पर ला दिया है। देश में कार सर्विस सेंटर के सबसे बड़े नेटवर्क को ऑपरेट करने वाली स्टार्टअप GoMechanic के को-फाउंडर अमित भसीन ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में भी अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने लिखा है कि किसी भी कीमत पर ग्रोथ के लिए फैसलों में गंभीर गलतियां हुई हैं। यह सिर्फ गोमैकेनिक के लिए नहीं बल्कि इसके सबसे बड़े निवेशक Sequoia Capital के लिए भी बड़ा झटका है क्योंकि पिछले साल 2022 में कॉरपोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ियों के चलते तीन अहम स्टार्टअप BharatPe, Zilingo और Trell को झटका लगा था जिनमें सिकोइया कैपिटल ने निवेश किया था।

अब ताजा मामला गोमैकेनिक का है। यहां एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या प्राइवेट इक्विटी (PE) और वेंचर कैपिटल (VC) निवेशकों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने जिन कंपनियों में पैसे लगाए हैं, उनमें चल क्या रहा है? इसे लेकर मनीकंट्रोल ने पिछले एक साल में गोमैकेनिक में होने वाली सभी घटनाओं की डिटेल्स खंगाली ताकि यह पता लगाया जा सके कि निवेशकों को इसमें होने वाली गड़बड़ियों के बारे में जानकारी क्यों नहीं हो पाई।

क्या गड़बड़ी आई है सामने

गोमैकेनिक में पिछले एक साल के ट्रैक रिकॉर्ड देखने को पहले यह जान लेते हैं कि इसमें क्या गड़बड़ी पाई गई है। मामला यह है कि गोमैकेनिक फंडिंग के सीरीज-डी राउंड में सॉफ्टबैंक के विजन फंड और मलेशिया के सोवरेन फंड Khazanah Nasional समेत अन्य निवेशकों से 7.5-8.0 करोड़ डॉलर का फंड जुटाने की तैयारी में थी। निवेश से पहले सॉफ्टबैंक ने एक ऑडिटिंग फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (EY) को गोमैकेनिक के वित्तीय जांच का काम सौंपा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें