Get App

Hubilo layoff: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 35% कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Hubilo ने मनीकंट्रोल को बताया, “कंपनी को यह कठिन निर्णय लेना पड़ा क्योंकि हम ग्लोबल मैक्रो-इकोनॉमिक दबावों के कारण बिजनेस को पूरी तरह से रिस्ट्रक्चर कर रहे हैं। इससे लगभग 115 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।"

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 1:51 PM
Hubilo layoff: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 35% कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
वैश्विक मंदी के डर से दुनियाभर की कंपनियों में हो रही छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Hubilo layoff: वैश्विक मंदी के डर से दुनियाभर की कंपनियों में हो रही छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस लिस्ट में अब एक और कंपनी Hubilo का नाम जुड़ गया है। Hubilo एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस और इवेंट मैनेजमेंट स्टार्टअप है, जिसने अपने 35 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। इसके तहत 115 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। कंपनी ने मनीकंट्रोल को बताया, “कंपनी को यह कठिन निर्णय लेना पड़ा क्योंकि हम ग्लोबल मैक्रो-इकोनॉमिक दबावों के कारण बिजनेस को पूरी तरह से रिस्ट्रक्चर कर रहे हैं। इससे लगभग 115 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।"

महामारी के दौरान की थी जमकर हायरिंग

उन्होंने आगे बताया कि हटाए गए कर्मचारियों को अलग पैकेज का भुगतान किया गया और प्लेसमेंट सपोर्ट भी दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें नई नौकरियां मिलें। बता दें कि कंपनी ने 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के दौरान वर्चुअल इवेंट्स के बढ़ने के चलते जमकर हायरिंग की थी। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि Hubilo अब फिजिकल इवेंट्स पर फोकस करेगा क्योंकि महामारी के चलते लगे लॉकडाउन और प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। वीडियोकांफ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म को महामारी के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और इनके रेवेन्यू में गिरावट देखी गई है। उदाहरण के लिए Zoom का इस्तेमाल महामारी के दौरान काफी बढ़ गया था, लेकिन महामारी के बाद इसके रेवेन्यू में गिरावट आई है। कंपनी ने अपने 2023 के रेवेन्यू गाइडेंस को भी कम कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें