दुनिया के सबसे अधिक वैल्यू वाले एडुटेक स्टार्टअप बायजूज में उथल-पुथल का असर अब देश के एडुटेक मार्केट पर भी दिख रहा है। दिग्गज प्राइवेट इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक (General Atlantic) ने वर्ष 2016 में रेवेन्यू और वैल्यूएशन में मैचिंग नहीं होने के चलते एडुटेक प्लेटफॉर्म बायजूज (Byju's) में निवेश नहीं किया था। हालांकि फिर दो साल में ही बायजूज के कारोबार की तेजी को देखते हुए इसमें निवेश का फैसला किया। बायजूज का वैल्यूएशन 2016 में 38 करोड़ डॉलर से उछलकर 2018 में 100 करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया था। जनरल अटलांटिक ने 2018 में कुछ वैश्विक निवेशकों के साथ मिलकर 300 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर इसमें पैसे डाले। इसके बाद चार साल तक सब अच्छा चलता रहा और बायूजज का वैल्यूएशन 2200 करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया।
