Indian Startup System: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में फंडिंग का माहौल कैसा है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2014 के बाद से सॉफ्टबैंक (Softbank) ने इस साल जून तक यहां कोई निवेश नहीं किया है। वहीं एक और दिग्गज निवेशक टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) की बात करें तो इस साल इसने जितने सौदे किए हैं, वह पिछले पांच साल में सबसे कम है। Tracxn पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सॉफ्टबैंक ने इससे पहले जुलाई 2022 में आखिरी बार देश में निवेश किया था जबकि टाइगर ग्लोबल ने इस साल सिर्फ दो डील में हिस्सा लिया है। पिछले साल की पहली छमाही में इसने 300 करोड़ डॉलर की 39 डील की थी और सॉफ्टबैंक ने 60 करोड़ डॉलर की चार डील की थी। बता दें कि इन दोनों ने पिछले नौ साल में यहां 1800 करोड़ डॉलर से अधिक निवेश किए हैं।
