Chingari Layoff: छंटनी की चिंगारी अब शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी (Chingari) तक पहुंच चुकी है। यह अपने पूरे ढांचे में फेर-बदल कर रही है और इस कोशिश में इसने अपने 20 फीसदी एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया है। इस स्टार्टअप ने छंटनी का यह फैसला ऐसे समय में किया है जब इसने चार महीने से थोड़ा पहले एल1 ब्लॉकचेन कंपनी एप्टो लैब्स से इक्विटी इनवेस्टमेंट जुटाया था। हालांकि निवेश के रकम का खुलासा नहीं हुआ था। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर हायरिंग और विस्तार की योजनाओं को लेकर चर्चा भी की थी। हालांकि अब इसके कर्मियों पर छंटनी की गाज गिरी है।
