Layoff News: Oracle में फिर चली छंटनी की तलवार, पिछले महीने भी हजारों एंप्लॉयीज को लगा था झटका

Layoff News: अमेरिकी कंपनियों में छंटनी की मार फीकी नहीं हो पा रही है। चढ़ती महंगाई और बढ़ती ब्याज दरों के चलते कॉरपोरेट तेजी से एंप्लॉयीज की संख्या में कटौती कर रहे हैं। दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल में छंटनी की एक बार फिर से मार पड़ी है। अभी पिछले महीने ही इसने हजारों एंप्लॉयीज को काम से निकाला था और अब फिर इसका झटका लगा है

अपडेटेड Jun 16, 2023 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओरेकल ने कर्नेर में पिछले महीने भारी संख्या में एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। 3 हजार से अधिक एंप्लॉयीज पर इसका असर पड़ा था।

Layoff News: दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle में छंटनी की एक बार फिर से मार पड़ी है। ओरेकल ने अपनी हेल्थ यूनिट से सैकड़ों एंप्लॉयीज को काम से निकाल दिया है, जॉब ऑफर रद्द कर दिए हैं और ओपन पोजिशन्स में कटौती की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों का हवाले से यह जानकारी दी है। ओरेकल की हेल्थ यूनिट यानी इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स कंपनी कर्नेर (Cerner) में अभी पिछले महीने ही छंटनी हुई थी। अमेरिकी कंपनियों में छंटनी की मार फीकी नहीं हो पा रही है। चढ़ती महंगाई और बढ़ती ब्याज दरों के चलते कॉरपोरेट तेजी से एंप्लॉयीज की संख्या में कटौती कर रहे हैं।

क्यों हो रही छंटनी और कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज में

जानकारी के मुताबिक कर्नेर को अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वेटेरन्स अफेयर्स ने काम पर रखा है। इसके तहत कर्नेर को इस अमेरिकी डिपार्टमेंट के होममेड मेडिकल रिकॉर्ड्स को कर्नेर की टेक्नोलॉजी से बदलना है। इस काम से जुड़ी चुनौतियों के चलते ओरेकल ने छंटनी की है। जिन एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाला जा रहा है, उन्हें चार हफ्ते की सैलरी, जितने साल काम किया, उतने हफ्ते के बराबर अतिरिक्त सैलरी और छुट्टियों के दिनों का पैसा भी मिलेगा।

Layoff News: Oracle से 3 हजार एंप्लॉयीज की छुट्टी, जिनकी नौकरी बची है उन्हें भी झटका


Oracle के Cerner में पिछले महीने हुई थी तगड़ी छंटनी

ओरेकल ने कर्नेर में पिछले महीने भारी संख्या में एंप्लॉयीज की छंटनी की थी। 3 हजार से अधिक एंप्लॉयीज पर इसका असर पड़ा था। एक पूर्व एंप्लॉयी ने जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक इसका असर मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग, लीगल और प्रोडक्ट टीम पर पड़ा। वहीं कर्नेर में प्रमोशन भी बंद हो गया और सैलरी हाइक भी नहीं हुई। इस छंटनी से पहले कर्नेर में करीब 28 हजार एंप्लॉयी थे।

क्या करती है यह कंपनी

ओरेकल ने दिसंबर 2022 में कर्नेर को 2820 करोड़ डॉलर में कैश से खरीदा था। यह कंपनी नेशनल हेल्थ रिकॉर्ड्स डेटाबेस बना रही है जिसमें मरीजों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा। डेटा प्राइवेसी को लेकर ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर लैरी एलिजन का कहना है कि बिना मरीज की सहमति के उनके डेटा को किसी से भी साझा नहीं किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।