PE VC funding : प्राइवेट इक्विटी (पीई), वेंचर कैपिटल (वीसी) के जरिये भारतीय कंपनियों में होने वाली फंडिंग में 2022 के शुरुआती नौ महीनों में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, इनवेस्टर्स महंगाई में बढ़ोतरी और लिक्विडिटी में कमी के बीच प्राइवेट मार्केट्स से अपना एक्सपोजर यानी निवेश घटा रहे हैं।
