Swiggy ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए कंपनी ने छंटनी की क्या वजह बताई

Swiggy layoff: कंपनी के कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की जानकारी 20 जनवरी को एक टाउन हॉल (बड़ी मीटिंग) में दी गई. इस मीटिंग में कंपनी के CEO और फाउंडर ने कहा कि तमाम विकल्पों को देखने के बाद हमें 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 3:21 PM
कंपनी के प्रवक्ता ने 20 जनवरी को बताया कि वेंचर फंडिंग मार्केट की मुश्किलों को देखते हुए बिजनेस को व्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया है

Swiggy Layoff story: स्टार्टअप्स कंपनियों का बुरा दौर लगातार जारी है। लगातार स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं। इसी कड़ी में अब नया नाम स्विगी (Swiggy) का जुड़ गया है। फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी ने अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने 20 जनवरी को बताया कि वेंचर फंडिंग मार्केट की मुश्किलों को देखते हुए बिजनेस को व्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की जानकारी 20 जनवरी को एक टाउन हॉल (बड़ी मीटिंग) में दी गई।

Swiggy के फाउंडर और CEO श्रीहर्ष मजेती ( Sriharsha Majety) ने टाउन हॉल के बाद कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा। इस ईमेल के मुताबिक, "हमें टीम को छोटा करने का बहुत मुश्किल फैसला लेना पड़ा है। इस प्रक्रिया में हम 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं। हर विकल्प को देखने के बाद हमें यह बेहद मुश्किल फैसला लेना पड़ा।"

मजेती ने कहा कि कंपनी अपने सभी मौजूदा वर्टिकल्स की सख्त समीक्षा करेगा। इसके साथ ही कंपनी अपना मीट मार्केट प्लेस भी बंद करेगी।


उन्होंने आगे कहा, "टीम ने बहुत अच्छा काम किया है लेकिन हम इस मार्केट में फिट नहीं हो पाए हैं। कस्टमर के नजरिए से देखें तो हम इंस्टामार्ट के जरिए मीट की डिलीवरी करते रहेंगे। हम अपने बाकी सभी वर्टिकल्स में बने रहेंगे।"

हम जिस मार्केट में हैं वहां कड़ी प्रतियोगिता है जिसकी वजह से हम धीमे पड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। हम एक अपने संगठन को ज्यादा प्रभावी बनाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते हैं कि जो सीख हमें मिली है इस गलती को दोबारा दोहराएं।

छंटनी में निकाले गए कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

स्विगी ने जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है उन्हें उनके ग्रेड और कंपनी में काम करने की अवधि के आधार पर 3 से 6 महीने तक नकदी दिया जाएगा। इसमें 100% वेरिएबल पे और इंसेंटिव्स शामिल है। ज्वाइनिंग बोनस और रिटेंशन बोनस कंपनी माफ कर देगी।

छंटनी से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Twitter की फिर छंटनी की योजना, जानिए अब किस डिवीजन के कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

Microsoft layoff : प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में भर्ती करती रहेगी माइक्रोसॉफ्ट, छंटनी के बाद Satya Nadella ने दिलाया भरोसा

Amazon lay off : माइक्रोसॉफ्ट के बाद एमेजॉन में छंटनी, अमेरिका, कनाडा और कोस्टारिका में निकाले कर्मचारी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।