Swiggy Layoff story: स्टार्टअप्स कंपनियों का बुरा दौर लगातार जारी है। लगातार स्टार्टअप्स और टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं। इसी कड़ी में अब नया नाम स्विगी (Swiggy) का जुड़ गया है। फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी ने अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने 20 जनवरी को बताया कि वेंचर फंडिंग मार्केट की मुश्किलों को देखते हुए बिजनेस को व्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी के कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की जानकारी 20 जनवरी को एक टाउन हॉल (बड़ी मीटिंग) में दी गई।
