Swiggy sells cloud kitchen business : फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने कॉस्ट में कमी लाने की कवायद के तहत अब Kitchens@ को अपना क्लाउड किचन बिजनेस बेच दिया है। यह सौदा शेयर स्वैप यानी शेयरों की अदलाबदली के जरिये हुआ है। दो महीने पहले ही वेंचर फंडिंग मार्केट में जारी मुश्किलों के बीच कॉस्ट कटिंग के लिए 380 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। जनवरी में कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में स्विगी के कोफाउंडर और सीईओ श्रीहर्ष मजेटी (Sriharsha Majety) ने कहा था कि कंपनी अपने कुछ बिजनेस वर्टिकल्स को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रही है और अपना मीट मार्केटप्लेस बंद कर दिया है।
