छंटनी के दौर में हायरिंग कर रहे हैं ये 4 स्टार्टअप, जानिए किस तरह के टैलेंट की है तलाश

एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स, पार्क+ और बोर्जो सहित कुछ अन्य वेंचर विभिन्न विभागों और जॉब रोल्स में बड़ी संख्या में नियुक्तियां कर रहे हैं। ये नियुक्तियां मुख्य रूप से अगले वर्ष के लिए एक्सपेंशन प्लान पर केंद्रित है। इसके अलावा, स्टार्टअप भविष्य की तैयारी के लिए और नए बाजारों में प्रवेश करने के लिए विशिष्ट प्रतिभा खोज रहे हैं। एलईडी टीवी मेकर एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है

अपडेटेड Nov 25, 2023 पर 4:47 PM
ये नियुक्तियां मुख्य रूप से अगले वर्ष के लिए एक्सपेंशन प्लान पर केंद्रित है।

एक ओर जहां कई कंपनियां और स्टार्टअप छंटनी कर रहे हैं, वहीं कुछ स्टार्टअप ऐसे भी हैं जो इस ट्रेंड के उलट हैं। वे लोगों को काम दे रहे हैं यानी हायरिंग कर रहे हैं। एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स, पार्क+ और बोर्जो सहित कुछ अन्य वेंचर विभिन्न विभागों और जॉब रोल्स में बड़ी संख्या में नियुक्तियां कर रहे हैं। ये नियुक्तियां मुख्य रूप से अगले वर्ष के लिए एक्सपेंशन प्लान पर केंद्रित है। इसके अलावा, स्टार्टअप भविष्य की तैयारी के लिए और नए बाजारों में प्रवेश करने के लिए विशिष्ट प्रतिभा खोज रहे हैं। इस रिपोर्ट में ऐसे 4 स्टार्टअप्स/कंपनियों के बारे में बताया जा रहा है, जो वर्तमान में हायरिंग में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। साथ ही यह भी कि उन्हें किस तरह के कैंडिडेट्स की तलाश है...

Ekkaa Electronics

एलईडी टीवी मेकर एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है और इसका प्लान एक साल के अंदर 1,600-1,800 लोगों को अपने साथ जोड़ने का है। कंपनी कंप्लीट बैकवर्ड इंटीग्रेशन और इन-हाउस डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस के साथ नोएडा, उत्तर प्रदेश में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1000 करोड़ रुपये लगा रही है। एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स के फाउंडर और डायरेक्टर सागर गुप्ता का कहना है, 'वैसे तो हम एलईडी टीवी का निर्माण जारी रखेंगे, लेकिन हम अधिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए अपनी प्रोडक्ट लाइंस का विस्तार भी करेंगे। इन मांगों को पूरा करने के लिए हम अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगे और विभिन्न जिम्मेदारियों को मैनेज करने के लिए अधिक मैनपावर जोड़ेंगे।'

आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले लोगों को प्रोडक्शन, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, गोदाम और मैटेरियल मैनेजमेंट सहित विभिन्न रोल्स पर रखने के लिए विचार किया जाएगा। एक्का को विशिष्ट तकनीकी कौशल की तलाश होगी जैसे कि मशीनरी और उपकरणों के संचालन के लिए आवश्यक कौशल, टेक्निकल ड्रॉइंग्स को पढ़ने और समझने की क्षमता, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेसेज की जानकारी, साथ ही मैन्युफैक्चरिंग डिवाइसेज की प्रोग्रामिंग।


Barclays में जा सकती हैं 2000 से ज्यादा जॉब्स, चल रही कॉस्ट कटिंग की तैयारी

Park+

ऑटो-टेक स्टार्टअप पार्क+ का कहना है कि वह अगले छह महीनों में 250-300 कर्मचारियों को नियुक्त करेगा, जिनमें से लगभग 100 पद तकनीकी विशेषज्ञों के लिए उपलब्ध होंगे। स्टार्टअप वर्तमान में अपनी एआई, एमएल और डेटा साइंस टीम का विस्तार करना चाह रहा है। Park+ के को-फाउंडर और सीटीओ हितेश गुप्ता के मुताबिक, 'यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ इन-ऐप और ऑफ-ऐप अनुभव मिले, हमारी टेक टीम को बिजनेस में सर्वश्रेष्ठ होना होगा। इसके अलावा जैसे-जैसे हम अपने सर्विस पोर्टफोलियो का विस्तार करेंगे, हमें इस विस्तार को बनाने, विकसित करने और बनाए रखने के लिए एक मजबूत टेक टीम की जरूरत होगी।'

आवेदन करने की सोच रहे उम्मीदवारों को मशीन लर्निंग, एडवांस्ड एनालिटिक्स, एडवांस्ड मैथ, प्रोग्रामिंग (पायथन, गोलांग) के साथ-साथ डेटा विज़ुअलाइजेशन की गहरी समझ होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस या किसी अन्य संबंधित क्षेत्र में बीटेक अनिवार्य है।

Borzo

लॉजिस्टिक्स फर्म Borzo ने 2024 में 100-120 नए टीम मेंबर्स को नियुक्त करने की योजना बनाई है। यह योजना वैश्विक स्तर पर भारत में अपने संचालन को सेंट्रलाइज करने की Borzo की स्ट्रैटेजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विशेष रूप से, 85 प्रतिशत नई नियुक्तियां विभिन्न विभागों में सपोर्ट टीम को मजबूत करने और बिक्री प्रयासों को बढ़ाने पर ध्यान देंगी। Borzo सक्रिय रूप से DevOps, ऑपरेशंस और विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण रोल्स के लिए व्यक्तियों की तलाश कर रहा है, जो महत्वपूर्ण योगदान देंगे और इसके ऑपरेशंस में वैल्यू एड करेंगे। मुख्य रूप से Borzo सीनियर लेवल के DevOps प्रोफेशनल्स की तलाश में है, जो इसकी टीम में पर्याप्त विशेषज्ञता ला सकते हैं। साथ ही स्टार्टअप विशेष रूप से ऐसे अनुभवी व्यक्तियों पर फोकस कर रहा है, जो सभी ओपन रोल्स में अपने एडवांस्ड स्किल्स और ज्ञान का योगदान कर सकें।

ब्रिटिश बैंक Lloyds का एक फैसला और 2500 नौकरियां आ गईं खतरे में, क्या भारत में भी गिरेगी गाज?

Rubix Data Sciences

अगले छह माह से लेकर एक साल के अंदर टेक स्टार्टअप रूबिक्स डेटा साइंसेज का लक्ष्य लगभग 60-75 नए टीम मेंबर्स को अपने साथ जोड़ना है। नियुक्ति, सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट, डेटा एनालिसिस, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, रिस्क एनालिटिक्स, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, फाइनेंस एनालिसिस, कस्टमर सपोर्ट, कलेक्शन मैनेजमेंट, फाइनेंस लीडरशिप और एग्जीक्यूटिव फाइनेंस रोल्स में विशेषज्ञता वाले लोगों पर केंद्रित है। डेटा एनालिसिस रूबिक्स के संचालन का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसके लिए स्ट्रॉन्ग एनालिटिकल और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमताओं वाले व्यक्तियों की जरूरत होती है। कंपनी ने कहा कि कैंडिडेट्स में डेटा माइनिंग, मशीन लर्निंग और सांख्यिकीय विश्लेषण में दक्षता के साथ-साथ डेटा विज़ुअलाइजेशन टूल का इस्तेमाल करने का अनुभव एक प्लस पॉइंट होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।