Stock market: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स आज 112.44 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 60,933.30 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 47.80 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 18117.55 के स्तर पर खुला था। ऐसे में निफ्टी -बैंक निफ्टी पर क्या निवेश रणनीति बनानी चाहिए । आइए डालते है एक नजर।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18206-18231 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन18277-18292/312 है। इसका पहला बेस जोन 18086-18070 और दूसरा बड़ा बेस जोन 18022-17993 है। 18105 पार होने के बाद कल 18181 का हमारा टार्गेट हासिल हुआ है। अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट आई है लेकिन संस्थागत आंकड़े पॉजिटिव है। 17900-18000-18100 के स्तरों पर अच्छी पुट राइटिंग देखने को मिलेगी। 18300 के स्तर पर कॉल राइटर्स जमें है। बाजार में प्री बजट मोमेंटम दिख रहा है। निफ्टी सभी एवरेजेज के ऊपर चल रहा है। आज के लिए पहला बेस 18086-70 और 18022-22 अहम है। पहला बेस अहम एवरेज और दूसरा बेस ऑप्शन राइटर्स सपोर्ट है। दोनों स्तरों तक गिरावट पर खरीदारी काम कर सकती है। ऊपर की ओर 18206-231 पर रेजिस्टेंस है। 17993 के ऊपर रहने तक शॉर्ट का इरादा नहीं है।
क्या होगा बैंक निफ्टी का हाल
वहीं बैंक निफ्टी आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 42550-42648 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 42760-42870/910है । वहीं पहला बेस42231-42130 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन 42010-41853 पर है। कल 41110 पर खरीदारी और 42560 पर मुनाफावसूली से फायदा मिला है। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में और तेजी के लिए 42648 के ऊपर टिकना जरूरी है। 42550 के नीचे फिसला तो 42231/130 का स्तर संभव है। पहले बेस के आसपास गिरावट में खरीदें। पहले रेजिस्टेंस के आसपास मुनाफा बुक करें। 42550 के ऊपर ही एक्सपायरी स्विंग मिलेंगे।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।