क्रेडिट कार्ड कैशबैक: इन स्मार्ट टिप्स से पाएं ज्यादा से ज्यादा फायदे

सही कार्ड चुनकर और समझदारी से इस्तेमाल करके आप पेमेंट पर ज्यादा से ज्यादा कैशबैक और रिवॉर्ड पा सकते हैं.

अपडेटेड May 22, 2026 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement

क्रेडिट कार्ड एक ऐसा पेमेंट कार्ड है, जिसके जरिए आप एक फिक्स लिमिट तक क्रेडिट लेकर खरीदारी कर सकते हैं और बाद में उसे चुका सकते हैं. इसमें आप पूरा अमाउंट एक साथ भी चुका सकते हैं या फिर ब्याज देकर EMI में भी. आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ खर्च करने का क्रेडिट इंस्ट्रूमेंट ही नहीं हैं, बल्कि यह आपको रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक, ट्रैवल रिवॉर्ड और एक्सक्लूसिव डील भी देता है. ये क्रेडिट कार्ड अपने-अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम भी चलाते हैं, जिन्हें खास तौर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया जाता है. इन प्रोग्राम के तहत आप जितना ज्यादा खर्च करते हैं, आपको उतने ही ज्यादा रिवॉर्ड मिलते हैं. लेकिन अगर इन्हें समझदारी से इस्तेमाल न करें तो आप बड़े फायदों से चूक सकते हैं.

कार्ड से पाएं टॉप ब्रांड्स पर डिस्काउंट

इससे पहले कि हम आपको स्मार्ट टिप्स के बारे में बताएं, आइए जानते हैं कि ये कार्ड कैसे काम करते हैं. 

क्रेडिट कार्ड कैशबैक क्या है और कैसे काम करता है?


क्रेडिट कार्ड कैशबैक एक तरह का रिवॉर्ड है, जिसमें आपके खर्च किए गए अमाउंट का एक छोटा हिस्सा आपको वापस मिलता है. कई दुकानों और वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक डील मिलती हैं. यानी जब भी आप किसी एलिजिबल खरीदारी के लिए कार्ड स्वाइप करते हैं, तो आपको कुछ न कुछ रिटर्न में मिलता है, जैसे असल पैसा, रिवॉर्ड पॉइंट या फिर अगले बिल पर डिस्काउंट.

उदाहरण के तौर पर, अगर आपका क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पर 5% कैशबैक देता है और आपने 5,000 रुपए की खरीदारी की, तो आपको 250 रुपए का कैशबैक मिलेगा. यह अमाउंट सीधे आपके अकाउंट में आ सकता है या फिर पॉइंट के रूप में आपको मिल सकता है जिसे आप बाद में वाउचर या डिस्काउंट के रूप में रिडीम कर सकते हैं.

ये कैशबैक और रिवॉर्ड कई बार यूजर्स को जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए भी लुभाते हैं. इसलिए जरूरी है कि आपकी स्ट्रैटेजी आपके खर्च करने के पैटर्न से मेल खाए.

ध्यान रहे कि क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना मजेदार और फायदेमंद तो लगता है, लेकिन इनसे जुड़े हिडेन चार्ज (जैसे एनुअल फीस, लेट पेमेंट पेनल्टी, अनपेड बैलेंस पर भारी ब्याज और विदेशी ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा फीस) आपको मुश्किल में भी डाल सकते हैं.

मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने कई टॉप क्रेडिट कार्ड कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है. मनीकंट्रोल ऐप या वेबसाइट पर आप इन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड को एक्स्प्लोर कर सकते हैं. यहां आप अपनी इनकम और एम्प्लॉयमेंट स्टेटस के अनुसार डिस्काउंट और रिवॉर्ड फीचर वाले कार्ड चुन सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा से ज्यादा कैशबैक पाने की स्मार्ट टिप्स 

  1. सही क्रेडिट कार्ड चुनें

हर कार्ड का कैशबैक फीचर अलग होता है. अगर आपको मैक्सिमम फायदा चाहिए, तो अपने खर्च करने के पैटर्न के हिसाब से कार्ड चुनें. उदाहरण के तौर पर, कुछ कार्ड ग्रॉसरी शॉपिंग पर फायदे देते हैं, कुछ मूवी टिकट पर और कुछ ट्रैवल पर.

  1. रिवॉर्ड लिमिट का ध्यान रखें

हर कार्ड में उसकी कैटेगरी के हिसाब से कैशबैक लिमिट होती है. कई बार एक लिमिट के बाद कैशबैक मिलना बंद हो जाता है. उदाहरण के तौर पर, कोई कार्ड ग्रॉसरी 5% कैशबैक दे सकता है लेकिन सिर्फ 5,000 रुपए की लिमिट तक. यानी इस लिमिट के बाद एक्स्ट्रा कैशबैक नहीं मिलेगा. इसलिए जरूरी है कि आप बाकी कैटेगरी पर अपना खर्च शिफ्ट करें ताकि और कैशबैक पा सकें.

  1. त्योहारों और सेल सीजन में ऑफर का फायदा उठाएं

दिवाली या होली जैसे त्योहारों पर कार्ड कंपनियां एक्सक्लूसिव स्कीम और प्रमोशनल ईमेल भेजती हैं. इसके अलावा, Amazon Great Indian Festival या Flipkart Big Billion Days जैसी मेगा सेल में भी क्रेडिट कार्ड ऑफर के जरिए आप मैक्सिमम कैशबैक कमा सकते हैं.

  1. समय पर रिपेमेंट करें

क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर भरना बेहद जरूरी है. इससे न सिर्फ आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है बल्कि आप लेट पेमेंट चार्ज से भी बचते हैं. कुछ कार्ड तो समय पर बिल चुकाने पर एक्स्ट्रा कैशबैक या बोनस पॉइंट भी देते हैं. रिपेमेंट के लिए आप ऑटो-पे या रिमाइंडर सेट कर सकते हैं.

  1. को-ब्रांडेड कार्ड का इस्तेमाल करें

कई ब्रांड अपने पार्टनरशिप वाले को-ब्रांडेड कार्ड इश्यू करते हैं. इन कार्ड से खरीदारी करने पर आपको स्पेशल कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं. ये पॉइंट सीधे आपके क्रेडिट कार्ड बिल में एडजस्ट हो जाते हैं.

भारत में क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऐप

भारत में कई ऐप क्रेडिट कार्ड कैशबैक का फायदा देते हैं, जैसे CRED, Paytm, PhonePe, Mobikwik और Google Pay. कुछ प्लेटफार्म आपको कॉइन देते हैं, जिन्हें बाद में रिडीम किया जा सकता है, जबकि कुछ वाउचर या स्क्रैच कार्ड देते हैं, जिनका इस्तेमाल शॉपिंग या रिचार्ज के लिए किया जा सकता है.

अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो क्रेडिट कार्ड आपके लिए रिवॉर्ड और इंसेंटिव कमाने का शानदार जरिया है. सही कार्ड चुनकर, रिवॉर्ड लिमिट का ध्यान रखकर, समय पर रिपेमेंट कर और खास ऑफर का फायदा उठाकर आप मैक्सिमम कैशबैक रिवॉर्ड ले सकते हैं.

अगर आप भी ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं, जिनमें कैशबैक और डिस्काउंट का फायदा मिले, तो मनीकंट्रोल पर आप बेस्ट ऑप्शन एक्स्प्लोर कर सकते हैं. यहां आप पेपरलेस प्रोसेस के जरिए आकर्षक फीचर वाले टॉप कार्ड पा सकते हैं.

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।