Credit Cards

Success Story : स्टार्टअप्स की हर जरूरत पूरी करता है i-Hub, 5 साल में तैयार हुए 620 स्टार्टअप्स

Success Story : हर साल बेहतरीन आईडिया के साथ यहां स्टूडेंट्स आते हैं। आईडिया पसंद आया तो गुजरात सरकार फौरन ढाई लाख का शुरुआती फंड और बाद में लगातार मदद करती है। यहां स्टार्टअप के लिए ऑफिस, फंडिंग, लैब और हर जरूरत पूरी की जाती है। यहां से शुरुआत करके आज कई बच्चे करोड़ों की कंपनी खड़ी कर चुके हैं

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 6:30 PM
Story continues below Advertisement
Success Story : गुजरात सरकार ने अब तक 500 करोड़ रुपए का फंड आई हब को दिया है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपए अलग से आवंटित किए हैं

Success Story : अगर आपके पास छोटा आइडिया हो और शुरुआती दौर में किसी की आर्थिक सहायता मिल जाए तो उसे बड़ी कंपनी बनने से कोई नहीं रोक सकता। गुजरात के अहमदाबाद में आई हब ऐसे ही स्टार्टअप्स को नए पंख दे रहा है। अहमदाबाद का आई हब यानी की इनोवेशन हब स्टार्टअप्स के लिए जाना पहचाना नाम बन गया है। गुजरात सरकार ने देश में सबसे पहले 2017 में स्टार्टअप पॉलिसी शुरू की थी और 2019 में सिर्फ़ 50 स्टार्टअप के ज़रिए यह विशाल आई हब शुरू किया। आज पांच साल बाद यहां 620 स्टार्टअप तैयार हो चुके हैं और उनकी वैल्युएशन 3900 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है।

हर साल बेहतरीन आईडिया के साथ यहां स्टूडेंट्स आते हैं। आईडिया पसंद आया तो गुजरात सरकार फौरन ढाई लाख का शुरुआती फंड और बाद में लगातार मदद करती है। यहां स्टार्टअप के लिए ऑफिस, फंडिंग, लैब और हर जरूरत पूरी की जाती है। यहां से शुरुआत करके आज कई बच्चे करोड़ों की कंपनी खड़ी कर चुके हैं। डुरो ग्रीन स्टार्टअप के मेंबर हेली शाह ने कहा कि हमने कुछ लाख में कंपनी शुरू को थी जो आज ₹3 करोड़ की बन गई है जो कुछ साल बाद ₹100 करोड़ की हो जाएगी।

गुजरात सरकार ने अब तक 500 करोड़ रुपए का फंड आई हब को दिया है। इसके अलावा 500 करोड़ रुपए अलग से आवंटित किए हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम जैसे राज्यों में स्टार्टअप कैसे शुरू करें, कहां से फंड जुटाएं, निवेशकों को कैसे जोड़ें, इन सब मुद्दों पर आई हब मदद करेगा। आई हब के प्रोग्राम हेड जय जोशी ने कहा हम अलग अलग राज्यों में स्टार्टअप बढ़े इसके लिए काम करेंगे। अभी अमेरिका में 750, चीन में 380 और भारत में 100 यूनिकॉर्न हैं जो पहले स्टार्टअप हुआ करते थे। भारत में अभी इस क्षेत्र में बहुत कुछ करना बाकी है।


स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग संकट में, चीन की नई पाबंदियां खड़ी कर रही हैं नई अड़चनें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।