Suzlon Energy Q3 results : दिसंबर तिमाही में 160% बढ़ा मुनाफा, शेयरों में फिर लगा अपर सर्किट

Suzlon Energy Q3 results : अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 160 फीसदी बढ़कर 203.04 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार पिछले साल की समान तिमाही में उसे 78.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 4:54 PM
Suzlon Energy ने आज 31 जनवरी को FY24 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Suzlon Energy Q3 results : रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सुजलॉन एनर्जी ने आज 31 जनवरी को FY24 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 160 फीसदी बढ़कर 203.04 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार पिछले साल की समान तिमाही में उसे 78.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच सुजलॉन के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह स्टॉक 46.01 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    कैसे रहे Suzlon Energy के तिमाही नतीजे

    तीसरी तिमाही में कुल आय एक साल पहले के 1,464.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,569.71 करोड़ रुपये हो गई। सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा, "वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में हमने 2023 का समापन एक मजबूत नोट पर किया। इस तिमाही ने भारत की रिन्यूएबल एनर्जी विजन को आगे बढ़ाने वाली इंपैक्टफुल पॉलिसी का प्रदर्शन किया।"


    Suzlon Group के चेयरमैन का बयान

    सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेपी चलसानी ने कहा, "हमारा सर्विस बिजनेस अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हम सेक्टर की अपेक्षित ग्रोथ के मुताबिक अपने सर्विस बिजनेस में बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस, एक मजबूत ऑर्गेनाइजेशन और मैनेजमेंट स्ट्रक्चर बनाने की दिशा में अपने प्रयासों पर फोकस कर रहे हैं।"

    सुजलॉन ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हिमांशु मोदी ने बयान में कहा, "FY24 की तीसरी तिमाही में हमने बेहतर मार्जिन, नेट कैश पोजिशन और हायर सालाना EBIDTA के साथ सभी मापदंडों में प्रदर्शन में लगातार सुधार देखा है।"

    सुजलॉन ग्रुप दुनिया की लीडिंग रेन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में से एक है, जिसकी 17 देशों में 20.5 गीगावॉट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित है। सुजलॉन वन अर्थ का हेडक्वार्टर पुणे, भारत में है। ग्रुप में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियां शामिल हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।