बंधन बैंक के पास नया बॉस चुनने के लिए अभी एक महीना से भी ज्यादा का समय बचा है। हालांकि, मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि बैंक के नए मुखिया के लिए नाम लगभग तय हो चुका है। पंजाब और सिंध बैंक के CEO स्वरूप कुमार साहा बंधन बैंक के अगले सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर हो सकते हैं। बंधन बैंक ने जिन उम्मीदवारों को इस पद के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है, उनमें साहा सबसे ऊपर हैं।
