Get App

Stock in Focus: 6 ही महीने में 190% रिटर्न, अब Q2 में मुनाफा डबल, जश्न मनाएंगे इस केमिकल कंपनी के शेयर?

Stock in Focus: महज छह महीने में निवेशकों का पैसा करीब तीन गुना बढ़ाने वाली स्पेशल्टी कंपनी का कारोबार भी सितंबर तिमाही में धमाकेदार रहा। सितंबर तिमाही में इसका मुनाफा 3 गुना बढ़ गया तो अब रिजल्ट सामने आने के बाद इसके शेयरों पर नजर रहेगी। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 8:38 AM
Stock in Focus: 6 ही महीने में 190% रिटर्न, अब Q2 में मुनाफा डबल, जश्न मनाएंगे इस केमिकल कंपनी के शेयर?
सितंबर 2026 तिमाही में बालाजी एमाइन्स (Balaji Amines) का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 94.7% बढ़कर ₹34.6 करोड़ से ₹67.3 करोड़ पर पहुंच गया। (File Photo- Pexels)

Stock in Focus: स्पेशल्टी केमिकल्स बनाने वाली बालाजी एमाइन्स के शेयरों पर आज जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो इसके शेयरों पर नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने सितंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पेश किया है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तो 37% बढ़ा है लेकिन मुनाफा लगभग डबल हो गया। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार समाप्त होने के बाद शाम में नतीजे पेश किए थे, अब आज शेयर फोकस में हैं। नतीजे आने से पहले रौनक भरे बाजार में इसके शेयर बीएसई पर 2.66% की बढ़त के साथ ₹1,811.05 (Balaji Amines Share Price) पर बंद हुए थे।

Balaji Amines Q2 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में बालाजी एमाइन्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 94.7% बढ़कर ₹34.6 करोड़ से ₹67.3 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 37.3% उछलकर ₹468 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और ईबीआईटीडीए 69.8% बढ़कर ₹101.6 करोड़ तो EBITDA मार्जिन 17.6% से 21.7% हो गया।

इससे पहले जून तिमाही कंपनी के लिए बड़ा झटका साबित हुई थी। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33% गिरकर ₹46 करोड़ पर आ गया था तो रेवेन्यू भी 17% फिसलकर ₹385 करोड़ पर आ गया था। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का ईबीआईटीडीए 31.5% गिरकर ₹66.6 करोड़ और EBITDA मार्जिन 20.9% से 17.3% पर आ गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें