Swiggy Tax Notice : ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी लिमिटेड को आयकर विभाग से 2021-22 के लिए ₹158.25 करोड़ का आयकर नोटिस मिला है। यह आदेश बेंगलुरु के आयकर उपायुक्त ने जारी किया है। इसमें व्यापारियों को किए गए कैंसलेशन शुल्क और टैक्स रिफंड पर ब्याज से जुड़ी गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया है।
