टाटा ग्रुप (Tata Group) की टेक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि यह फ्री शेयर जारी करेगी। वहीं टाटा मोटर्स ने भी कहा था कि वह टाटा टेक के आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेगी। इन वजहों से टाटा टेक के शेयरों की अनलिस्टेड मार्केट में जबरदस्त डिमांड दिख रही है। महज तीन हफ्ते में ही यह 30 फीसदी से अधिक उछल गया है। एक डीलर का कहना है कि अनलिस्टेड मार्केट में इसके शेयर 5500 रुपये से 7300 रुपये के भाव पर पहुंच गए हैं।
