टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों की संख्या में जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 625 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 5,370 की शुद्ध गिरावट देखी गई थी। कंपनी ने 10 अप्रैल को कहा कि ताजा बढ़ोतरी के साथ TCS में अब 6,07,979 एंप्लॉयीज हैं। कंपनी के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2025 में ट्रेनीज की नियुक्ति का आंकड़ा 42,000 रहा, जैसा कि प्लान किया गया था।
कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 19 साल बाद पहली बार गिरावट वित्त वर्ष 2024 में आई थी। वित्त वर्ष 2023 में TCS ने अपने साथ 22,600 कर्मचारी जोड़े। वहीं वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 1.03 लाख कर्मचारियों को जोड़ा था। TCS में मार्च तिमाही के दौरान एट्रिशन रेट यानि कि कंपनी को छोड़कर जाने की दर मामूली रूप से बढ़कर 13.3 प्रतिशत हो गई। दिसंबर तिमाही में यह 13 प्रतिशत थी।
मार्च तिमाही में मुनाफा गिरा
जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के दौरान TCS का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12293 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले मुनाफा 12,502 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए मार्च 2025 तिमाही के दौरान मुनाफा 12,224 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड बेसिस पर रेवेन्यू सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 64,479 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 61,237 करोड़ रुपये था। कंपनी के वित्त वर्ष 2025 के लिए नतीजे कैसे रहें, जानने के लिए पढ़ें...