N Chandrasekaran (59) और K Krithivasan (58) 1980 के दशक की शुरुआत में जब तमिलनाडु के कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) में पढ़ रहे थे तो शायद ही उन्हें इस बात का इल्म होगा कि उनका करियर एक ही रास्ते से होकर गुजरने वाला है। 16 मार्च CIT के लिए गौरव का दिन था, क्योंकि उसके पूर्व स्टूडेंट के कृत्तिवासन को Tata Consultancy Services (TCS) का एमडी और सीईओ नियुक्त करने का ऐलान हुआ था। टीसीएस देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह टाटा समूह की भी सबसे बड़ी कंपनी है। सीआईटी का दूसरा पूर्व स्टूडेंट टीसीएस का बॉस बना है। चंद्रशेखरन इस कंपनी के बॉस रह चुके हैं। अभी वह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन हैं।
