FY26 में ₹67.5 करोड़ की सैलरी, Tech Mahindra के सीईओ को मिला आधे एंप्लॉयीज से 1085 गुना ज्यादा

Tech Mahindra CEO Salary: वित्त वर्ष 2026 में टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी को ₹67.5 करोड़ की सैलरी मिली। इसमें ESOP का भी आंकड़ा शामिल है। खास बात ये है कि उन्हें कंपनी के आधे एंप्लॉयीज से 1085 गुना अधिक सैलरी मिली। चेक करें आंकड़े और जानिए मोहित जोशी का सैलरी स्ट्रक्चर क्या रहा और बाकी आईटी कंपनियों के सीईओ को वित्त वर्ष 2026 में कितनी सैलरी मिली

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 2:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tech Mahindra CEO Salary: टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी के वित्त वर्ष 2026 के ₹67.5 करोड़ की सैलरी में वास्तविक सैलरी 13.6 लाख पौंड यानी ₹17 करोड़ रही।

Tech Mahindra CEO Salary: दिग्गज टेक कंपनी टेक महिंद्रा के सीईओ और एमडी मोहित जोशी को पिछले वित्त वर्ष 2026 में ₹67.54 करोड़ (54 लाख पौंड) की सैलरी मिली। सालाना आधार पर यह 11.76% अधिक रहा। आईटी कंपनी की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। इस हाइक में ESOPs (एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान) शामिल है। अगर इसे निकाल दिया जाए तो मोहित जोशी को वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 20.39% अधिक सैलरी मिली। इस हाइक का कैलकुलेशन ब्रिटिश पाउंड में हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में उनकी सैलरी ₹52.1 करोड़ थी।

Tech Mahindra के सीईओ की सैलरी का ब्रेकअप

मोहित जोशी के वित्त वर्ष 2026 के सैलरी पैकेज में वास्तविक सैलरी 13.6 लाख पौंड यानी ₹17 करोड़ रही। इसके अलावा इसमें इस्तेमाल किए गए ESOPs की 29.3 लाख पौंड (₹36.65 करोड़) की वैल्यू और परफॉर्मेंस से जुड़े बोनस के तौर पर 11.1 लाख पौंड (₹13.8 करोड़) शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में उनके पास 4,68,130 शेयर थे और बाद में उन्हें 1,97,718 शेयर और मिले। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष में उन्होंने 2,35,364 स्टॉक ऑप्शंस का इस्तेमाल किया।


सीईओ और आम एंप्लॉयी के पैकेज में कितना फर्क?

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक ESOP मिलाकर मोहित जोशी की सैलरी कंपनी के एंप्लॉयीज की मीडियन सैलरी से 1,085.27 गुना अधिक रही। साथ ही वित्त वर्ष 2026 में एंप्लॉयीज के मीडियन पैकेज में 4.89% की गिरावट आई। मीडियन सैलरी का मतलब है कि कंपनी में ऊपर से नीचे तक के सभी एंप्लॉयीज में आधे की सैलरी मीडियन लेवल से अधिक है तो आधे की इस लेवल से कम और टेक महिंद्रा के सीईओ का पैकेज मीडियन सैलरी से 1085 गुना अधिक रहा। वित्त वर्ष 2026 के आखिरी में कंपनी के 1,19,337 स्थायी कर्मचारी थे।

बाकी कंपनियों में क्या रही स्थिति

वित्त वर्ष 2026 में टेक महिंद्रा के सीईओ को ₹67.5 करोड़ मिले। अब इसकी तुलना देश में टॉप की आईटी कंपनियों के सीईओ से करें तो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ K Krithivasan को वित्त वर्ष 2026 में ₹28 करोड़, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को ₹82.6 करोड़, विप्रो के श्रीनिवास पल्लिया को ₹49.6 करोड़ और एलटीएम के वेनु लांबू को ₹27.26 करोड़ मिले।

भगोड़े नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट में झटका, फंस गए खुद के ही ई-मेल ने, बैंक ऑफ इंडिया को मिलेंगे ₹100 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।