TikTok के ज्यादातर US एसेट्स की बिक्री कंप्लीट, अब नहीं लगेगा बैन; अगस्त 2020 से चल रहा ड्रामा खत्म

TikTok Sale: नई एंटिटी पर टिकटॉक पर कंटेंट को मॉडरेट करने और अमेरिकी यूजर्स के डेटा की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। इस बिक्री ने कई सालों से चल रही भू-राजनीतिक और रेगुलेटरी खींचतान को खत्म कर दिया है। टिकटॉक को 20 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी रेगुलर बेसिस पर इस्तेमाल करते हैं

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement
नए वेंचर का नाम TikTok USDS Joint Venture LLC है।

TikTok और उसकी पेरेंट कंपनी चीन की बाइटडांस ने अपने अमेरिकी ऑपरेशंस के ज्यादातर हिस्से को अमेरिकी इनवेस्टर्स को ट्रांसफर करने का सौदा आखिरकार कंप्लीट कर लिया है। इससे अब अमेरिका में टिकटॉक का भविष्य सुरक्षित हो गया है और अब इस पर बैन नहीं लगेगा। टिकटॉक एक शॉर्ट वीडियो ऐप है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 3 मैनेजिंग इनवेस्टर्स- ओरेकल कॉर्प, प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक मैनेजमेंट LLC, और अबू धाबी की निवेश कंपनी MGX के साथ एक अमेरिकी एंटिटी बनाई है। TikTok के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शौ ​​च्यू को बोर्ड में जगह मिली है। एडम प्रेसर CEO के तौर पर अमेरिकी वेंचर की कमान संभालेंगे।

नए वेंचर का नाम TikTok USDS Joint Venture LLC है। TikTok की बिक्री ने कई सालों से चल रही भू-राजनीतिक और रेगुलेटरी खींचतान को खत्म कर दिया है। दिसंबर 2025 में खबर आई थी कि बाइटडांस, टिकटॉक के 80% से ज्यादा US एसेट्स को अमेरिकी और ग्लोबल इनवेस्टर्स को बेचने के लिए तैयार हो गई है। अमेरिकी सरकार के बैन से बचने के लिए कंपनी ऐसा कर रही है। यह डील अगस्त 2020 से अमेरिका में टिकटॉक के भविष्य को लेकर चली आ रही अनिश्चितता को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उस वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इस ऐप पर बैन लगाने की नाकाम कोशिश की थी।

बैन का क्या है चक्कर


अमेरिका में कांग्रेस ने मूल रूप से 2024 में एक कानून पास किया था, जिसमें ByteDance द्वारा TikTok को न बेचने पर ऐप पर बैन लगाने की बात कही गई थी। चिंता जताई गई थी कि चीनी सरकार अमेरिकी यूजर्स के डेटा तक पहुंच का गलत इस्तेमाल कर सकती है। या फिर चीन द्वारा पसंद किए जाने वाले नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए ऐप का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन TikTok ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।शुरुआत में बैन से बचने के लिए जनवरी 2025 तक डील होने वाली थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को और समय देने के लिए कई बार डील की डेडलाइन बढ़ाई। सितंबर 2025 में ट्रंप ने कानून को लागू किए जाने को 20 जनवरी 2026 तक के लिए टाल दिया। टिकटॉक को 20 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी रेगुलर बेसिस पर इस्तेमाल करते हैं।

Amazon Layoffs: एमेजॅान में फिर जाने वाली हैं हजारों नौकरियां, अगले हफ्ते से छंटनी शुरू करने की तैयारी

ओरेकल, सिल्वर लेक और MGX की 45% हिस्सेदारी

टिकटॉक के मेमो के अनुसार, ओरेकल, सिल्वर लेक और MGX सामूहिक रूप से नई एंटिटी के 45% के मालिक होंगे। इसका मतलब है कि तीनों के पास 15-15% हिस्सेदारी होगी। मेमो में कहा गया है कि US जॉइंट वेंचर में नए इनवेस्टर्स के समूह का 50% हिस्सा होगा। ByteDance के कुछ मौजूदा इनवेस्टर्स के सहयोगियों का 30.1% हिस्सा होगा और 19.9% ​​हिस्सा ByteDance के पास रहेगा।

नई एंटिटी पर TikTok पर कंटेंट को मॉडरेट करने और अमेरिकी यूजर्स के डेटा की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। Oracle एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करेगी और देखेगी कि TikTok कानून का पालन कर रही है या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।