India-US Trade Deal: अमेरिकी वाइन और स्पिरिट्स के लिए अपना मार्केट खोलने के लिए भारत तैयार हो गया है। अमेरिका के साथ अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के तहत अमेरिकी कंपनियों को इस बड़ी राहत पर हालांकि भारतीय व्हिस्की ब्रांड्स पर असर पड़ने की कोई आशंका नहीं दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच के कारोबारी डील के चलते घरेलू स्पिरिट कंपनियों को मिनिमम इंपोर्ट प्राइस मैकेनिज्म से सपोर्ट मिलेगा जिसके तहत एल्कोहॉल बेवरेजेज को एक तय फ्लोर प्राइस से कम भाव पर बेचने की मंजूरी नहीं मिलेगी। इसके अलावा भारतीय व्हिस्की कंपनियां इसलिए भी बेफिक्र हो सकती है क्योंकि अमेरिका के व्हिस्की ब्रांड्स की भारतीय मार्केट में बहुत कम हिस्सेदारी है।
