मौजूदा दौर में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है. इसमें आसानी से पेमेंट करने की सुविधा और खरीदारी पर मिलने वाले रिवार्ड्स एवं बेनिफिट्स का अहम योगदान है. इस बीच जिम्मेदारी से इस्तेमाल किए जाने पर क्रेडिट कार्ड आपके शॉपिंग एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकते हैं. ये न केवल खर्च करने की सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि कई शानदार रिवार्ड्स और बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं. इन क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स को समझकर आप अपने कार्ड का ज्यादा से ज्यादा फायदा ले सकते सकते हैं और रोजमर्रा की खरीदारी को रिवार्ड्स में बदल सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड से कैसे हासिल करें रिवार्ड्स
रिवार्ड्स काफी हद तक क्रेडिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करते हैं. क्रेडिट कार्ड कुछ फैक्टर्स के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे -
आपके ट्रांजैक्शन की वैल्यू.
आप अपना पैसा कहां खर्च करते हैं.
आप अपने क्रेडिट कार्ड का कितनी बार इस्तेमाल करते हैं.
अपने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स को बढ़ाने के लिए सही कार्ड चुनना जरूरी है. आप अलग-अलग ऑप्शंस की तुलना करके और अपनी खर्च करने की आदतों के अनुसार, ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट देने वाले कार्ड को चुनकर ऐसा कर सकते हैं.
मनीकंट्रोल की वेबसाइट पर टॉप पार्टनर बैंकों के क्रेडिट कार्ड ऑफर्स मौजूद हैं. ये यूजर्स की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तैयार किए गए हैं. आप इन ऑफर को अपने क्रेडिट स्कोर डैशबोर्ड पर देख सकते हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर रिवॉर्ड चुन सकते हैं.
कितने प्रकार के होते हैं क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स
कैशबैक
कैशबैक क्रेडिट कार्ड के साथ आप अपने खर्च का एक फिक्स्ड फीसदी हासिल करते हैं, जो आमतौर पर 1% से 5% या कुछ मामलों में इससे भी ज्यादा होता है. कैशबैक फीसदी कार्ड और खर्च की केटेगरी के आधार पर अलग-अलग होता है. उदाहरण के लिए, कुछ कार्ड ग्रोसरी, खाना और ऑनलाइन शॉपिंग सहित कुछ खास खर्च केटेगरीज पर कैशबैक प्रदान करते हैं.
फायदे
इन रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल करना बहुत आसान है.
आप रिवॉर्ड का इस्तेमाल किसी भी काम के लिए कर सकते हैं, जैसे - अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करना या दूसरी जरूरतों पर खर्च करना.
2. रिवॉर्ड पॉइंट्स
कुछ रिवॉर्ड प्रोग्राम्स के तहत आपको हर खर्च पर रिवार्ड्स पॉइंट्स दिए जाते हैं. इनमें आमतौर पर खर्च का कुछ फीसदी हिस्सा या एक फिक्स्ड नंबर शामिल होता है. इन पॉइंट्स को अलग-अलग खरीदारी के लिए रिडीम किया जा सकता है, जिनमें सामान, गिफ्ट कार्ड्स और यात्रा सहित कई चीजें शामिल होती हैं. कुछ बैंक कई तरह के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हैं, जो हर 100-150 रुपए के खर्च पर 1-2.5 रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करते हैं, तो वहीं कुछ कार्ड खास अवसरों या प्रमोशनल समय पर किए गए खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ा देते हैं.
फायदे
आप क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स को अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए रिडीम कर सकते हैं.
कई कार्ड कुछ केटेगरीज या तय समय में खर्च के लिए बोनस पॉइंट्स ऑफर करते हैं.
3. ट्रेवल माइल्स
कुछ क्रेडिट कार्ड आपको हर ट्रांजैक्शन पर ट्रैवल माइल्स कमाने की सुविधा देते हैं. इन माइल्स का इस्तेमाल फ्लाइट टिकट, होटल में ठहरने और यात्रा से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए किया जा सकता है. ट्रैवलिंग पर फोकस्ड कार्ड अक्सर ट्रेवल इश्योरेंस और लाउंज एक्सेस जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ आते हैं. कुछ क्रेडिट कार्ड यात्रियों के लिए खास तौर पर भी तैयार किए जाते हैं, जो घरेलू व इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के लाउंज को एक्सेस करने और एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम जैसे बेनिफिट्स ऑफर करते हैं.
फायदे
इनके तहत आप एक्सक्लूसिव ट्रेवल बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं.
ट्रैवल माइल्स को हवाई किराया और दूसरे यात्रा-संबंधी खर्चों के लिए रिडीम किया जा सकता है, जिससे बचत के साथ आपके टिकटों की कुल लागत कम हो जाती है.
4. स्पेशल रिवार्ड्स
कुछ क्रेडिट कार्ड पार्टनर ब्रांड्स से खरीदारी करने पर स्पेशल रिवार्ड्स या डिस्काउंट्स ऑफर करते हैं.
फायदे
ये क्रेडिट कार्ड आपकी खर्च संबंधी प्राथमिकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड रिवार्ड्स ऑफर करते हैं.
आप खास केटेगरीज में अनोखी डील्स और डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.
5. माइलस्टोन बेनिफिट्स
कई क्रेडिट कार्ड्स माइलस्टोन बेनिफिट्स के साथ आते हैं. क्रेडिट कार्ड कंपनियां कुछ माइलस्टोन तक पहुंचने पर बोनस रिवॉर्ड पॉइंट या ऑफर प्रदान करती हैं. ये माइलस्टोन एक फिक्स्ड पीरियड या एक फाइनेंशियल ईयर में खर्च की सीमा पर बेस्ड होते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप एक साल में 5 लाख रुपए खर्च करते हैं, तो आपको खरीदारी पर नियमित रिवॉर्ड पॉइंट के अलावा 5,000 पॉइंट का बोनस रिवॉर्ड मिल सकता है. कंपनियां माइलस्टोन बेनिफिट्स तय करने के लिए एक पहले से तय पीरियड में किए गए सभी पेमेंट्स या खर्चों को ध्यान में रखती हैं.
सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड चुनना कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिन पर विचार कर सकते हैं -
अपने खर्च को एनालाइज करें: अपने महीने के खर्चों को रिव्यु करें. इससे पता चलेगा कि आप सबसे ज्यादा कहां खर्च करते हैं. इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि आपके खर्च करने की आदतों के आधार पर किस प्रकार का रिवॉर्ड कार्ड सबसे ज्यादा फायदा देता है. उदाहरण के लिए, अगर आप अक्सर बाहर खाना खाते हैं, तो रेस्टोरेंट से जुड़े रिवॉर्ड कार्ड आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
आप कौन-सा रिवॉर्ड चाहते हैं : क्रेडिट कार्ड्स अक्सर डायरेक्ट कैश बेनिफिट्स के साथ-साथ कुछ खास प्रोडक्ट्स या सर्विसेज, जैसे - बाहर खाना या ट्रेवलिंग के लिए पॉइंट्स ऑफर करते हैं, जिन्हें आप रिडीम कर सकते हैं. इसलिए, यह आपकी लाइफस्टाइल और खर्च करने की आदतों पर निर्भर करेगा कि आप कौन-सा रिवॉर्ड चाहते हैं.
कार्ड की शर्तों पर ध्यान दें : क्रेडिट कार्ड की एनुअल फीस और दूसरे चार्जेज की तुलना उसके बेनिफिट्स या रिवॉर्ड्स से करें. कुछ कार्ड निर्धारित केटेगरीज के लिए बेहतर रिवॉर्ड प्रदान करते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप अक्सर फ्लाइट बुक करते हैं, तो ट्रैवल माइल्स वाला कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, कई कार्ड प्रीमियम केटेगरीज के लिए आकर्षक रिवॉर्ड्स प्रदान करते हैं, लेकिन इसके लिए ज्यादा फीस भी देनी पड़ सकती है.
यूजर एक्सपीरियंस : रिवॉर्ड के लिए क्रेडिट कार्ड चुनते समय, उसके ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस का मूल्यांकन करना जरूरी है. एक अच्छी तरह से डिजाइन किया गया मोबाइल ऐप आपके रिवॉर्ड बैलेंस, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और प्रमोशनल ऑफर तक आसान पहुंच प्रदान करके आपके एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकता है. ऐसे कार्ड चुनें, जो रिडेम्पशन प्रोसेस को आसान बनाते हों, जिससे आप बिना किसी हिडेन चार्जेज या कठिन स्टेप्स के आसानी से पॉइंट्स को ट्रैवल, कैशबैक या गिफ्ट कार्ड में बदल सकें. इसके अलावा मजबूत कस्टमर सर्विस भी जरूरी है. इस बीच चेक करें कि कार्ड कंपनी फोन, चैट और ईमेल सहित कई माध्यमों से तुरंत सहायता प्रदान करती हो, ताकि किसी भी सवाल या समस्या का समाधान किया जा सके.
कुल मिलाकर, क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड आपके खर्च की वैल्यू में काफी सुधार कर सकते हैं और ऐसे बेनिफिट्स प्रदान कर सकते हैं, जो केवल सुविधा से कहीं ज्यादा हैं. चाहे आप कैशबैक, ट्रैवल माइल्स या स्पेशल पॉइंट्स पसंद करते हों, अलग-अलग प्रकार के रिवॉर्ड्स को समझने से आपको अपनी जरूरतों के लिए सही कार्ड चुनने में मदद मिल सकती है.
मनीकंट्रोल यूजर्स को अलग-अलग बैंकों के बेस्ट ऑफर की तुलना करके सबसे अच्छा ऑप्शन चुनने की सुविधा देता है. अपनी खर्च करने की आदतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर आप अपने क्रेडिट कार्ड के बेनिफिट्स का ज्यादा से ज्यादा फायदे ले सकते हैं.