Uber ने GeM पोर्टल से मिलाया हाथ, सरकारी कार्यालयों, एजेंसियों और PSU कर्मचारियों को मिलेगी टैक्सी सर्विस

इस साझेदारी के तहत अब जल्द ही मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के कर्मचारी आधिकारिक काम के लिए उबर से टैक्सी बुक कर सकेंगे। इस करार के तहत कंपनी फिक्स्ड प्राइस पर सर्विस देगी और बुकिंग रद्द करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा

अपडेटेड May 28, 2023 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऐप बेस्ड कैब सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी Uber ने सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के साथ साझेदारी की है।

ऐप बेस्ड कैब सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी Uber ने सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत अब जल्द ही मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के कर्मचारी आधिकारिक काम के लिए उबर से टैक्सी बुक कर सकेंगे। इस करार के तहत कंपनी फिक्स्ड प्राइस पर सर्विस देगी और बुकिंग रद्द करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

पायलट बेसिस पर शुरू हुई सर्विस

एक अधिकारी ने बताया, “यह एक तरह से कॉरपोरेट सर्विस की तरह होगी। अभी हमने यह सर्विस पायलय बेसिस के तौर पर शुरू की है। धीरे-धीरे इसे सभी मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और पीएसयू कर्मियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हम इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।” कंपनी ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।


2016 में शुरू हुआ था GeM पोर्टल

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारियों को गूड्स एवं सर्विस की खरीद सुविधा देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने 2016 में GeM पोर्टल शुरू किया था। सरकारी विभागों में टैक्सी की मांग बढ़ रही है और सभी विभाग इस मद पर भारी खर्च करते हैं लेकिन अब इस सर्विस का इस्तेमाल कर वे काफी बचत कर सकेंगे। पोर्टल पर सबसे ज्यादा मांग के मामले में कैब और टैक्सी सर्विस दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।