Uber Layoffs: उबर में छंटनी, 10% जॉब हुईं कट

Uber Layoffs: जो कर्मचारी इस टीम के लिए रिमोटली काम कर रहे थे, उनसे कंपनी के वापस ऑफिस आने के नियम के तहत किसी हब ऑफिस में आकर काम करने के लिए कहा गया है। कंपनी ने बुधवार को कम्युनिटी ऑपरेशन्स टीम में इन जॉब कट्स का ऐलान किया

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Uber Technologies Inc. ने कहा है कि उसने अपने कस्टमर सर्विस ऑपरेशन्स में 10% नौकरियां कम कर दी हैं। यह कदम कंपनी के कामकाज को आसान बनाने और AI को अपनाने की बड़ी कोशिश का हिस्सा है। यह पहली बार है, जब उबर ने छंटनी को AI से संबंधित दक्षता से जोड़ा है। कंपनी में दो महीने से भी कम समय में यह छंटनी का दूसरा राउंड है। इससे पहले जून 2026 में उबर ने अपने तथाकथित पीपुल डिवीजन में 23% जॉब कट की थीं।

कंपनी ने बुधवार को कम्युनिटी ऑपरेशन्स टीम में इन जॉब कट्स का ऐलान किया। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, Uber के एक प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए बताया है कि कंपनी कामकाज को आसान बनाने, आमने-सामने मिलकर काम करने को बढ़ावा देने और AI को अपनाना जारी रखने पर काम कर रही है।

यह भी कहा कि जो कर्मचारी इस टीम के लिए दूर से यानि कि रिमोटली काम कर रहे थे, उनसे कंपनी के वापस ऑफिस आने के नियम के तहत किसी हब ऑफिस में आकर काम करने के लिए कहा गया है। उबर ने मई में कहा था कि वह AI के इस्तेमाल की वजह से नई भर्तियां कम करेगी। लेकिन इसके जॉब्स पेज पर अभी भी 500 से ज्यादा पदों के लिए भर्तियां हैं।


बहुत जटिल हो गया है ऑर्गेनाइजेशन

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उबर की ग्लोबल कम्युनिटी ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट मेघा यथतिका ने अपने डिवीजन को भेजे एक मेमो में कहा कि ऑर्गेनाइजेशन बहुत जटिल हो गया है। डिपार्टमेंट ने AI के इस्तेमाल में कुछ प्रगति की है। लेकिन इस क्षमता का पूरा फायदा उठाने के लिए कंपनी को एक ऐसे असरदार ऑर्गेनाइजेशन की जरूरत है, जिस पर AI को लागू किया जा सके। हम बिखरे हुए प्रोसेस के ऊपर नई टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर लागू नहीं कर सकते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।