Uday Kotak के बाद उनके बेटे जय को नहीं बनाया जाएगा Kotak Mahindra bank का अगला CEO, जानें डिटेल

Kotak Mahindra Bank के फुल-टाइम डायरेक्टर केवीएस मणियन ने बताया कि उदय कोटक के बेटे जय कोटक का नाम CEO पद के दावेदारों में नहीं शामिल है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 3:06 PM
RBI के एक नियम के चलते Uday Kotak को अगले साल के अंत तक CEO पद से हटना होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) के बेटे जय (Jay Kotak), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra bank) को बतौर सीईओ लीड करने की रेस में नहीं शामिल हैं। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब कोटक महिंद्रा बैंक अगले 6 महीने के अंदर अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की तैयारी में है। नया सीईओ बैंक के फाउंडर और अरबपति उदय कोटक की जगह लेगा। उदय कोटक 1985 में बैंक की स्थापना के बाद से ही बतौर CEO इसकी अगुआई कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में कोटक महिंद्रा बैंक के फुल-टाइम डायरेक्टर केवीएस मणियन के हवाले से बताया, "जय कोटक इस पद के दावेदारों में नहीं शामिल है।"

    RBI के एक नियम के चलते पद छोड़गे उदय कोटक

    रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के सीईओ के कार्यकाल की अधिकतम सीमा को लेकर एक नियम बनाया हुआ है। इस नियम के चलते उदय कोटक को अगले साल के अंत तक CEO पद से हटना होगा और यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपनी होगी।

    'जय कोटक अभी काफी युवा'


    मणियन ने कहा, "जय अभी काफी युवा हैं। उन्हें यहां तक आने के लिए मेरिट के आधार पर काम करना होगा।" उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि कोटक महिंद्रा बैंक का बोर्ड अगले 5 से 6 महीनों में उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर देगा।

    यह भी पढ़ें- Apollo Tyres के शेयर में 6% की रैली, Q2 के मजबूत नतीजों के सहारे रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा

    कोटक महिंद्रा बैंक का टेक्नोलॉजी पर शेयर

    कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में अपने कंज्यूमर बैंक की टेक्नोलॉजी को डिजाइन और लीड के लिए Amazon.com के अनुभवी भावनीश लाठिया को कस्टमर एक्सपीरिएयस के हेड के रूप में नियुक्त किया है। कोटक सभी सेगमेंट में अपनी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए इस समय टेक्नोलॉज के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है।

    एक महीने में 2.5% चढ़े कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

    इस बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर दोपहर 2 बजे के करीब एनएसई पर 0.88 फीसदी गिरकर 1,906.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में बैंक के शेयर करीब 2.57% ऊपर चढ़े हैं। वहीं पिछले 6 महीने में इसमें करीब 5.13% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत में करीब 9.13 फीसदी की गिरावट आई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।