Get App

United Airlines ने भी किया Twitter पर एडवर्टाइजमेंट नहीं करने का फैसला

यूनाइटेड एयरलाइंस की प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऐड नहीं करने के फैसले की पुष्टि कर दी। इससे पहले जनरल मिल्स और Audi जैसी दिग्गज कंपनियां ऐसा फैसला ले चुकी हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 9:45 AM
United Airlines ने भी किया Twitter पर एडवर्टाइजमेंट नहीं करने का फैसला
Twitter पर ऐड नहीं देने वाली कंपनियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है।

Twitter पर ऐड नहीं देने वाली कंपनियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। अब United Airlines Holdings ने कहा है कि वह इस सोशल मीडिया साइट पर ऐड नहीं देगी। इससे पहले कई दिग्गज कंपनियां ट्विटर पर अपना विज्ञापन नहीं करने का फैसला कर चुकी हैं।

यूनाइटेड एयरलाइंस की प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऐड नहीं करने के फैसले की पुष्टि कर दी। इससे पहले जनरल मिल्स और Audi जैसी दिग्गज कंपनियां ऐसा फैसला ले चुकी हैं। इन कंपनियों ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने ट्विटर पर विज्ञापन नहीं करने का फैसला किया है। Audi लग्जरी कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

यह भी पढ़ें : Business Idea: शुरू करें बेहद मुनाफे वाला बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों रुपये की कमाई

इन कंपनियों ने एलन मस्क के ट्विटर को खरीद लेने के बाद ये फैसले लिए हैं। 28 अक्टूबर को मस्क और ट्विटर के बीच डील पूरी हो गई। मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद यह डील हुई है। इससे पहले इस डील को लेकर काफी विवाद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें