अमेरिका में अक्टूबर 2021 के बाद सबसे अधिक लोगों ने किया बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन, 2.61 लाख पहुंचा आंकड़ा

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते, अक्टूबर 2021 के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब कंपनियां मंदी की आशंका अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। 3 जून को खत्म हुए हफ्ते में कुल 2,61,000 लोगों ने बेरोजगारी हफ्ते के लिए आवेदन किया।

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 10:50 PM
अमेरिकी कंपनियों ने साल 2023 के पहले 5 महीनों में पिछले साल से अधिक छंटनी की है

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते, अक्टूबर 2021 के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब कंपनियां मंदी की आशंका अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 3 जून को खत्म हुए हफ्ते में कुल 2,61,000 लोगों ने बेरोजगारी हफ्ते के लिए आवेदन किया। यह इसक पिछले हफ्ते के मुकाबले 28,000 अधिक है। यह बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों लोगों की संख्या में जुलाई 2021 के बाद से किसी हफ्ते में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

यह बढ़ोतरी तब है, जब पिछले हफ्ते अमेरिका में मेमोरियल डे के चलते छुट्टी भी थी। इस बढ़ोतरी ने अर्थशास्त्रियों की ओर से जताए सभी अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि कॉन्टिन्यूइंग क्लेम यानी एक हफ्ते से अधिक समय तक बेरोजगारी भत्ते लेने वालों की संख्या में कमी आई है।

कॉन्टिन्यूइंग क्लेम का आंकड़ा इस बात का संकेत देता है कि लोगों के लिए अपनी नौकरी खोने के बाद जॉब पाना कितना मुश्किल हुआ है। लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 27 मई को खत्म हुए हफ्ते में कॉन्टिन्यूइंग क्लेम की संख्या गिरकर 17.6 लाख पर आ गई। यह मध्य-फरवरी के बाद से अबतक का सबसे निचला स्तर है।


यह भी पढ़ें- Banking Stocks: इन पांच बैंकों से 23% मुनाफा कमाने का मौका, एक में रेखा झुनझुनवाला ने भी लगाए हैं पैसे

अमेरिकी कंपनियों ने साल 2023 के पहले 5 महीनों में ही पिछले पूरे साल के बराबर छंटनी की है। अधिकतर छंटनी अभी तक बैंकिंग और टेक्नोॉजी जैसे सफेद कॉलर वाली नौकरियों में हुई हैं। हालांकि अर्थशास्त्रियों को कहना है कि अगर यह ट्रेंड नहीं बदला, तो आने वाले समय में और सेक्टर्स इसकी चपेट में आ सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।