Vedanta, Foxconn के सेमीकंडक्टर प्लांट से भारत को 'अपनी सिलिकॉन वैली' बनाने में मिलेगी मदद, ₹1.54 लाख करोड़ का होगा निवेश: अनिल अग्रवाल

वेदांता (Vedanta) और फॉक्सकॉन (Foxconn) ने मंगलवार को गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब्रिकेशन प्लांट लगाने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में गुजरात सरकार और वेदांता-फॉक्सकॉन के बीच करार पर हस्ताक्षर हुए

वेदांता (Vedanta) रिसोर्सेज लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने मंगलवार 13 सितंबर को आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि वेदांता और फॉक्सकॉन (Foxconn) के ज्वाइंट वेंचर ने अपना डिस्प्ले फैब्रिकेशन और सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए गुजरात (Gujarat) का चयन किया है।

उन्होंने एक ट्वीट में बताया, "इतिहास बनाया गया! मुझे यह ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि वेदांता-फॉक्सकॉन का नया सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में लगाया जाएगा। वेदांता का 1.54 करोड़ रुपये का निवेश भारत के आत्मनिर्भर सिलिकॉन वैली बनने के सपने को सच में बदलने में मदद करेगा।"

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेदांता और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन ने गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब्रिकेशन प्लांट लगाने के लिए मंगलवार को गुजरात सरकार के साथ एक मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। गांधीनगर में आयोजित समारोह में रेल, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर किए गए।


यह भी पढ़ें- त्रिशूल से लेकर भाला तक... PM मोदी को मिले 1,200 गिफ्ट्स की होगी नीलामी, तस्वीरों में देखिए बेशकीमती उपहारों की पूरी लिस्ट

MoU पर हस्ताक्षर पर बोलते हुए वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात हमारे डिस्प्ले और सेमीकंडक्टर फैब वेंचर्स का स्थान होगा। गुजरात को ग्लोबल स्तर पर एक मैन्युफैक्चरिंग हब के लिए जाना जाता है और मुझे उम्मीद है कि भारत का आगामी, अति आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम फलेगा-फूलेगा, जिससे प्रत्येक राज्य अपने इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक्स हब विकसित करने से लाभ होगा। हमें इस रणनीतिक सेक्टर में प्रधान मंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का समर्थन करने में एक कदम आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला है।"

अनिल अग्रवाल के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।