वेदांता की सहायक कंपनी भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) को 84 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। नोटिस 'ऑफिस ऑफ द जॉइंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स बिलासपुर डिवीजन-2, छत्तीसगढ़' की ओर से वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जारी किया गया है। वेदांता की ओर से शेयर बाजारों सूचना दी गई है कि डिमांड नोटिस में 84,70,09,977 रुपये के जीएसटी की मांग की गई है। साथ ही लागू ब्याज के साथ जुर्माने के रूप में इस राशि का 10 प्रतिशत भुगतान करने के लिए भी कहा गया है।
