Get App

कौन थे Vikram Kirloskar, जो Toyota को भारत में लेकर आए?

Vikram Kirloskar : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का बुधवार, 29 नवंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 30, 2022 पर 12:00 PM
कौन थे Vikram Kirloskar, जो Toyota को भारत में लेकर आए?
Vikram Kirloskar का जन्म नवंबर, 1958 में हुआ था। उनके पिता श्रीकांत किर्लोस्कर, किर्लोस्कर ग्रुप (Kirloskar Group) को तेजी से आगे बढ़ाने वाले एसएल किर्लोस्कर के बेटे थे

Vikram Kirloskar : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का बुधवार, 29 नवंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। किर्लोस्कर बिजनेस फैमिली की चौथी पीढ़ी के सदस्य विक्रम किर्लोस्कर को भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को नई दिशा देने वाला माना जाता है। टोयोटा के बिजनेस को भारत में लाने का श्रेय भी काफी हद तक उन्हीं को जाता है। Vikram Kirloskar का जन्म नवंबर, 1958 में हुआ था। उनके पिता श्रीकांत किर्लोस्कर, किर्लोस्कर ग्रुप (Kirloskar Group) को तेजी से आगे बढ़ाने वाले एसएल किर्लोस्कर के बेटे थे।

स्कूली पढ़ाई के दौरान मिले थे ये संकेत

Vikram Kirloskar की स्कूली पढ़ाई ऊटी में लॉरेंस स्कूल में हुई। उनके अपने शब्दों में वह पढ़ाई में अच्छे थे। स्कूल में उन्होंने बैडमिंटन खेला और मॉडल हवाई जहाज बनाने के लिए एयरो मॉडलिंग की, जो शायद उनके प्रोडक्शन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग में करियर बनाने के शुरुआती संकेत थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें