Get App

बाजार में उठा-पटक जारी, आज कैसी होगी शुरुआत, जानें गिफ्ट निफ्टी से क्या मिल रहे है संकेत

Gift Nifty Indicator: गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के थोड़ी गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति और वैश्विक टेक्नोलॉजी शेयरों में फिर से बिकवाली के बीच, GIFT निफ्टी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 8:53 AM
बाजार में उठा-पटक जारी, आज कैसी होगी शुरुआत, जानें गिफ्ट निफ्टी से क्या मिल रहे है संकेत
Gift Nifty Indicator: गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के थोड़ी गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।

Gift Nifty Indicator: गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के थोड़ी गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति और वैश्विक टेक्नोलॉजी शेयरों में फिर से बिकवाली के बीच, GIFT निफ्टी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के निराशाजनक नतीजों ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर किया है। वहीं, US फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला और दिसंबर में दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें निवेशकों को सतर्क रख सकती हैं। कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि भू-राजनीतिक तनाव अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

सुबह लगभग 7:40 बजे GIFT निफ्टी 50 अंक (0.22%) की गिरावट के साथ 22,683 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 352.64 अंक (0.48%) गिरकर 73,246.03 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50.90 अंक (0.22%) गिरकर 22,698.85 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 871 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे उनकी खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 643 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुली स्थिति रही। प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में किए जा रहे भारी निवेश को लेकर फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) सूचकांक 1.8% गिर गया, जिसमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा हाथ रहा; कंपनी का मुनाफा बाजार की उम्मीदों से कम रहने के बाद इसके शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें