Credit Cards

Vodafone Idea Q1 Results: घाटा बढ़कर ₹6608 करोड़ हुआ; ARPU में उछाल, बैंक लोन में भी आई कमी

Vodafone Idea Q1 Results: वोडाफोन आइडिया का जून तिमाही में घाटा बढ़कर ₹6,608 करोड़ हुआ। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें कमी आई। 4G विस्तार से सब्सक्राइबर गिरावट कम हुई। जानिए रिजल्ट की पूरी डिटेल।

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement
वोडाफोन आइडिया का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना 5% बढ़कर ₹11,022.5 करोड़ रहा।

Vodafone Idea Q1 Results: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने 14 अगस्त को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी को ₹6,608 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹6,432 करोड़ के घाटे से अधिक है। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा कम हुआ है, जो पहले ₹7,166 करोड़ था।

वोडाफोन आइडिया का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना 5% बढ़कर ₹11,022.5 करोड़ रहा। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई। प्रति ग्राहक औसत रेवेन्यू (ARPU) जून तिमाही में ₹177 रहा, जो एक साल पहले ₹154 था। यह 15% की सालाना वृद्धि है। Vodafone Idea का बैंक कर्ज 30 जून 2025 तक घटकर ₹1,930 करोड़ पर आ गया।

4G कवरेज बढ़ने से मिला फायदा


वोडाफोन आइडिया ने बताया कि 4G कवरेज विस्तार के हालिया निवेश से सकारात्मक नतीजे मिल रहे हैं। विलय के बाद से यह तिमाही सबसे कम सब्सक्राइबर गिरावट वाली रही, जिसमें पिछले साल की Q2 और Q3 की तुलना में 90% कम नुकसान हुआ। कंपनी की 5G सेवाएं फिलहाल 13 सर्किल के 22 शहरों में उपलब्ध हैं और इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की योजना है।

Inox Wind Q1 Results: 1 महीने स्टॉक 21% गिरा स्टॉक; अब मुनाफा 134% बढ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन में भी उछाल

Vodafone Idea के CEO अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि डेटा खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जो SuperHero और Non-stop SuperHero प्लान्स की सफलता से पॉसिबल हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी ₹50,000-55,000 करोड़ के कैपेक्स प्लान को आगे बढ़ाने के लिए लेंडर्स से बातचीत जारी रखे हुए है, ताकि कर्ज मिल सके।

वोडाफोन आइडिया के शेयरों का हाल

वोडाफोन आइडिया के तिमाही नतीजों बाजार बंद होने के बाद आए।  गुरुवार को वोडाफोन आइडिया का स्टॉक 2.99% की गिरावट के साथ 6.17 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने के दौरान स्टॉक 19.97% नीचे आया है। वहीं, बीते 6 महीने के दौरान इसमें 24.85% और 1 साल के दौरान की 60.92%  भारी गिरावट आई है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।