Vodafone Idea को एफपीओ से 18,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल नए 5G साइट्स बनाने, 4G नेटवर्क का विस्तार और स्पेक्ट्रम के पेमेंट के लिए करेगी। कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) में 12 अप्रैल को इस बारे में बताया। कंपनी का FPO निवेश के लिए 18 अप्रैल को खुलेगा। यह 22 अप्रैल को बंद हो जाएगा। कंपनी ने प्रति शेयर 10-11 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एफपीओ में कम से कम 1,298 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। वोडाफोन इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यह पिछले कुछ सालों से फंड की कमी का सामना कर रही है।
कंपनी नए 5जी साइट्स स्थापित करेगी
एफपीओ से हासिल कुल पैसे में से 12,750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए इक्विपमेंट खरीदने के लिए करेगी। कंपनी मौजूदा 4जी साइट्स की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए 5जी साइट्स स्थापित करेगी। कंपनी 6,620 करोड़ रुपये इस वित्त वर्ष में खर्च करेगी, जबकि 6,130 करोड़ रुपये अगले वित्त वर्ष में खर्च करेगी।
कंपनी के पास कुल 8.005.2 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम
वोडाफोन ने कहा है, "31 दिसंबर, 2023 को हमारे पास कुल 8,005.2 MHz स्पेक्ट्रम थे। ये अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड्स के थे। इसमें से 7,975.2 मेगाहर्ट्ज लिबलाइज्ड हैं और इनका इस्तेमाल किसी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए हो सकता है। इनमें 4जी और 5जी शामिल हैं।" कंपनी ने अभी 3,79,815 मौजूदा 4जी साइट्स के जरिए 4जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।
5जी नेटवर्क के लिए 5,720 करोड़ निवेश
कंपनी ने 5जी नेटवर्क स्थापित करने के लिए 5,720 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी। इस वित्त वर्ष में कंपनी का प्लान 10,000 नए 5जी साइट्स बनाने का है। अगले वित्त वर्ष में वह 12,000 5जी साइट्स बनाएगी जिस पर 3,120 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी 2,175.31 करोड़ रुपये का इस्तेमाल स्पेक्ट्रम के पेमेंट के लिए करेगी। यह पैसा उसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम और जीएसटी को करना है। इसमें से 2,145.88 करोड़ का निवेश इसी वित्त वर्ष होगा।
कंपनी की इनऑर्गेनिक एक्विजिशन के मौकों पर नजर
एफपीओ से हासिल बाकी पैसे का इस्तेमाल कंपनी सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी। इनमें वर्गिंक कैपिटल की जरूरत, मार्केटिंग क्षमता बढ़ाने पर निवेश और ब्रांड बिल्डिंग से जुड़े प्लान शामिल हैं। कंपनी स्ट्रेटेजिक एनिशिएटिव, इनऑर्गेनिक एक्विजिशन, पार्टनरशिप और ज्वाइंट वेंचर्स के मौकों का भी इस्तेमाल करेगी।
एक महीने में 9 फीसदी लुढ़का शेयर
12 अप्रैल को वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में बड़ी गिरावट दिखी। दोपहर में स्टॉक 4.25 फीसदी गिरकर 12.40 रुपये पर चल रहा था। एक महीना में यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।
यह भी पढ़ें: TCS का हायरिंग पर जोर, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज से 10,000 फ्रेशर्स को दी नौकरी