Get App

Vodafone Idea एफपीओ से हासिल 18,000 करोड़ रुपये का कैसे करेगी इस्तेमाल?

वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को निवेश के लिए खुल जाएगा। इसमें 22 अप्रैल तक निवेश कहा जा सकता है। एफपीओ में निवेश के लिए कम से कम 1,298 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 1:33 PM
Vodafone Idea एफपीओ से हासिल 18,000 करोड़ रुपये का कैसे करेगी इस्तेमाल?
वोडाफोन आइडिया ने एफपीओ के लिए प्रति शेयर 10-11 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

Vodafone Idea को एफपीओ से 18,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल नए 5G साइट्स बनाने, 4G नेटवर्क का विस्तार और स्पेक्ट्रम के पेमेंट के लिए करेगी। कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) में 12 अप्रैल को इस बारे में बताया। कंपनी का FPO निवेश के लिए 18 अप्रैल को खुलेगा। यह 22 अप्रैल को बंद हो जाएगा। कंपनी ने प्रति शेयर 10-11 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एफपीओ में कम से कम 1,298 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। वोडाफोन इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यह पिछले कुछ सालों से फंड की कमी का सामना कर रही है।

कंपनी नए 5जी साइट्स स्थापित करेगी

एफपीओ से हासिल कुल पैसे में से 12,750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए इक्विपमेंट खरीदने के लिए करेगी। कंपनी मौजूदा 4जी साइट्स की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए 5जी साइट्स स्थापित करेगी। कंपनी 6,620 करोड़ रुपये इस वित्त वर्ष में खर्च करेगी, जबकि 6,130 करोड़ रुपये अगले वित्त वर्ष में खर्च करेगी।

कंपनी के पास कुल 8.005.2 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें