Paramount की टेकओवर बिड ठुकराने की तैयारी में Warner Bros., नेटफ्लिक्स का ऑफर ही आ रहा पसंद

Warner Bros Discovery Inc का बोर्ड अभी भी नेटफ्लिक्स के साथ मौजूदा समझौते को पैरामाउंट के प्रपोजल के मुकाबले बेहतर वैल्यू, निश्चितता और बेहतर शर्तों वाला मानता है। पैरामाउंट ने एक पब्लिक टेंडर ऑफर लॉन्च करके अपना ऑफर सीधे वार्नर ब्रदर्स के शेयरहोल्डर्स के सामने रखा

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Warner Bros. फाइनेंसिंग और दूसरी शर्तों को लेकर चिंताओं के कारण पैरामाउंट की बिड खारिज करने की योजना बना रही है।

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक (Warner Bros Discovery Inc) के टीवी, फिल्म स्टूडियोज और स्ट्रीमिंग डिवीजन की बिक्री होने वाली है। इस बिजनेस को हासिल करने के लिए नेटफ्लिक्स और पैरामाउंट के बीच कांटे की टक्कर है। नेटफ्लिक्स ने जहां 8300 करोड़ डॉलर का ऑफर दिया, वहीं पैरामाउंट ने 10840 करोड़ डॉलर की टेकओवर बिड पेश की। अब ब्लूम​बर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक. फाइनेंसिंग और दूसरी शर्तों को लेकर चिंताओं के कारण पैरामाउंट स्काईडांस कॉर्प. की बिड को खारिज करने की योजना बना रही है।

नेटफ्लिक्स और वार्नर ब्रदर्स द्वारा अपनी डील की घोषणा के 3 दिन बाद, पैरामाउंट ने एक पब्लिक टेंडर ऑफर लॉन्च करके अपना ऑफर सीधे वार्नर ब्रदर्स के शेयरहोल्डर्स के सामने रखा। नेटफ्लिक्स के साथ वार्नर ब्रदर्स के एग्रीमेंट के तहत उसे दूसरे बोली लगाने वालों से प्रपोजल मांगने की मनाही है। लेकिन उसे आने वाले प्रपोजल पर विचार करने की इजाजत है। एग्रीमेंट के अनुसार, अगर कोई बेहतर प्रपोजल आता है, तो उसे नेटफ्लिक्स को बेहतर ऑफर से मैच करने का मौका देना होगा ताकि उनकी मौजूदा डील बरकरार रहे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा गया है कि पैरामाउंट की बिड पर विचार-विमर्श और रिव्यू करने के बाद वार्नर ब्रदर्स का बोर्ड शेयरधारकों से टेंडर ऑफर को खारिज करने की अपील करेगा। बोर्ड अभी भी नेटफ्लिक्स इंक. के साथ कंपनी के मौजूदा समझौते को पैरामाउंट के प्रपोजल के मुकाबले बेहतर वैल्यू, निश्चितता और बेहतर शर्तों वाला मानता है। आगे कहा कि पैरामाउंट के टेंडर ऑफर पर वार्नर ब्रदर्स का जवाब बुधवार को ही दाखिल किया जा सकता है। अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और स्थिति अभी भी अनिश्चित है।


फाइनेंसिंग को लेकर चिंता बड़ी अड़चन

एक बड़ी अड़चन पैरामाउंट की ओर से प्रपोज्ड फाइनेंसिंग को लेकर वार्नर ब्रदर्स की चिंता है। इक्विटी को एक ट्रस्ट का सपोर्ट है। यह ट्रस्ट पैरामाउंट स्काईडांस के चेयरमैन और सीईओ डेविड एलिसन के अरबपति पिता लैरी एलिसन की संपत्ति को मैनेज करती है। क्योंकि यह एक रिवोकेबल ट्रस्ट है, इसलिए इससे किसी भी समय संपत्ति निकाली जा सकती है, और अगर ऐसा होता है तो वार्नर ब्रदर्स के पास कोई उपाय नहीं होगा।

Year Ender 2025: छंटनी के मामले में इस साल ये 10 कंपनियां सबसे आगे, 120000 से ज्यादा जॉब कर दीं खत्म

वार्नर ब्रदर्स का बोर्ड इस बात को लेकर भी चिंतित है कि जब तक बिक्री को रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिल जाता, तब तक कंपनी एक साल या उससे अधिक समय तक कारोबार कैसे करेगी। ब्लूमबर्ग के सूत्रों का कहना है कि पैरामाउंट, कंपनी को अपना कारोबार चलाने या अपनी बैलेंस शीट को मैनेज करने के लिए पर्याप्त फ्लेक्सिबिलिटी नहीं दे रही है। पैरामाउंट ने पिछले हफ्ते एक फाइलिंग में कहा था कि उसने वार्नर ब्रदर्स की कंपनी के कर्ज की रीफाइनेंसिंग में फ्लेक्सिबिलिटी के साथ-साथ 5 अरब डॉलर की ब्रेकअप फीस के पेमेंट को लेकर चिंता को दूर कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।