अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने पूरी दुनिया को झटका दिया है। ट्रंप बाकी दुनिया के साथ अमेरिका के रिश्ते को नए सिरे से गढ़ने के लिए टैरिफ का सहारा ले रहे हैं। यह पिछले कई दशकों से चले आ रहे ग्लोबल व्यापार नियमों के उलट है। हालांकि ट्रंप पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं है, जिन्होंने ग्लोबल व्यापार नियमों को झटका दिया है। इनसे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने भी कुछ ऐसा किया था। रिचर्ड निक्सन ने 15 अगस्त 1971 को अचानक गोल्ड स्टैंडर्ड समाप्त करने का ऐलान करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इस घटना को 'गोल्ड शॉक' के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया उस समय भी उतनी ही हैरान थी जितनी आज है। अब ट्रंप के 'टैरिफ शॉक' की तुलना निक्सन के इसी 'गोल्ड शॉक' से की जा रही है।
