क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर क्या है और इसे कब चुनना चाहिए?

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर एक ऐसा विकल्प है, जिसकी मदद से आप ब्याज के बोझ को कम करने और कर्ज को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते है. हालांकि, बैलेंस ट्रांसफर चुनने से पहले फीस, प्रमोशनल पीरियड और ब्याज दरों को समझना बेहद जरूरी है. सही बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड चुनकर आप अपने कर्ज का भुगतान तेजी से कर सकते हैं और ब्याज पर बचत भी कर सकते हैं.

अपडेटेड May 04, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार, क्रेडिट कार्ड खर्च में साल-दर-साल लगभग 19% की बढ़ोतरी हुई है. यह जुलाई 2024 में बढ़कर लगभग 1.73 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस बीच बहुत ज्यादा खर्च फाइनेंशियल बोझ में तब्दील हो सकता है. क्योंकि ज्यादा ब्याज दरें और लेट पेमेंट्स जल्दी ही बढ़ सकते हैं, जिससे आप कर्ज के चंगुल में फंस सकते हैं. इस बोझ को कम करने का एक तरीका क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर है. लेकिन क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाने से पहले यह जानना जरूरी है कि यह कैसे काम करता है और आपको इसका ऑप्शन कब चुनना चाहिए.

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर क्या है?

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें आप एक या एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड्स के बकाया कर्ज को दूसरे क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का मकसद आपको ब्याज से बचाने और अपने कर्ज का भुगतान तेजी से करने में मदद करना है.

मनीकंट्रोल ऐप पर आप पार्टनर बैंकों के कई क्रेडिट कार्ड ऑप्शन देख सकते हैं. आप प्लेटफॉर्म पर इन ऑफर को ब्राउज कर सकते हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे अच्छा ऑप्शन चुन सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर कैसे काम करता है?


क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का मैकेनिज्म काफी आसान है. आप अपने क्रेडिट कार्ड पर मौजूदा बकाया राशि को नए कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं. लेकिन ऐसा करने में आने वाली कुल लागत पर विचार करना जरूरी है. यह प्रोसेस इस प्रकार काम करता है -

रिसर्च : ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश करें, जो बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन ऑफर करता हो, खासकर प्रमोशनल लॉ या शून्य ब्याज दर पर. आप मनीकंट्रोल जैसे प्लेटफॉर्म पर भी ऑप्शन तलाश सकते हैं, जो अपने पार्टनर बैंकों के जरिए क्रेडिट कार्ड ऑफर प्रदान करता है और एलिजिबल यूजर्स को अपने क्रेडिट स्कोर डैशबोर्ड पर सीधे इन ऑफर तक पहुंचने की सुविधा देता है.

बैलेंस ट्रांसफर के लिए रिक्वेस्ट करें : कार्ड अप्रूव होने के बाद अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड बैलेंस को नए कार्ड में ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट करें. आपको उस क्रेडिट कार्ड या कार्ड्स के बारे में जानकारी देनी होगी, जिनसे आप अपना बकाया ट्रांसफर करना चाहते हैं.

अपना कर्ज चुकाएं : ट्रांसफर पूरा होने के बाद आप नए क्रेडिट कार्ड से अपने बैलेंस का पेमेंट शुरू कर सकते हैं. अगर आप प्रमोशनल पीरियड में हैं, तो ब्याज दर बढ़ने से पहले कर्ज चुकाने के लिए जितना हो सके उतना पेमेंट करने की कोशिश करें.

फीस का ध्यान रखें : बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड पर कुछ फीस चार्ज की जा सकती है, जो आमतौर पर ट्रांसफर किए गए एक अमाउंट का कुछ फीसदी हो सकता है. 

आपको क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन कब चुनना चाहिए?

यहां कुछ परिस्थितियां दी गई हैं, जब आप क्रेडिट बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन चुन सकते हैं:

आप बहुत ज्यादा ब्याज वाले कर्ज से जूझ रहे हैं : अगर आप ज्यादा ब्याज दरों के चलते बहुत ज्यादा कर्ज में फंसे हुए हैं, तो आप क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन चुन सकते हैं. 

आपके पास एक उचित रीपेमेंट प्लान है : बैलेंस ट्रांसफर पर विचार करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास एक क्लियर रीपेमेंट स्ट्रैटेजी है. बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड से लाभ उठाने का मुख्य मकसद प्रमोशनल पीरियड के दौरान कर्ज का भुगतान करना है, जब ब्याज दर कम होती है.

कई क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स : कई क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स को संभालना तनावपूर्ण हो सकता है और कभी-कभी मिस्ड पेमेंट का कारण भी बन सकता है. इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है. क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर आपके कर्ज को एक कार्ड में ट्रांसफर कर देता है, जिससे आपका फाइनेंसियल मैनेजमेंट आसान हो जाता है. 

क्रेडिट स्कोर : कम या शून्य ब्याज दरों वाले बैलेंस ट्रांसफर ऑफर आमतौर पर अच्छे से लेकर बेहतरीन क्रेडिट स्कोर वाले लोगों के लिए उपलब्ध होते हैं. अगर आप इस केटेगरी में आते हैं, तो आपको आकर्षक बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड ऑफर मिलने की संभावना ज्यादा होती हैं. आप मनीकंट्रोल के क्रेडिट स्कोर डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं. यह पार्टनर बैंकों के क्रेडिट कार्ड ऑफर को भी हाइलाइट करता है.

पाएं टॉप कार्डस बिना किसी एक्स्ट्रा फी के

क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन चुनने से पहले इन बातों का रखें ख्याल 

बैलेंस ट्रांसफर फीस : ज्यादातर कार्ड्स बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए फीस लेते हैं. यह फीस आपकी ओर से ट्रांसफर किए जा रहे कुल बैलेंस का 1% से 5% तक हो सकती है. 

प्रमोशनल पीरियड थोड़े समय के लिए होते हैं : बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड पर कम या शून्य ब्याज दर आमतौर पर एक निर्धारित प्रमोशनल पीरियड तक ही सीमित होती है. इस अवधि के समाप्त होने के बाद, ब्याज दर में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए इस समय-सीमा का ध्यान रखना जरूरी है.

क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव : नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने पर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट की गहन जांच की जाती है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर थोड़े समय के लिए गिर सकता है. इसके अलावा, अगर आप अपने नए बैलेंस ट्रांसफर क्रेडिट कार्ड का समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव इम्पैक्ट डाल सकता है.

बैलेंस ट्रांसफर के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें?

बैलेंस ट्रांसफर के लिए क्रेडिट कार्ड चुनते समय आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं - 

ब्याज दर: प्रमोशनल पीरियड के दौरान कम से कम संभव ब्याज दर वाले कार्ड की तलाश करें.

प्रमोशनल पीरियड : लंबा प्रमोशनल पीरियड आपको कम ब्याज दर पर अपना बकाया चुकाने के लिए ज्यादा समय देता है. 

बैलेंस ट्रांसफर फीस : अलग-अलग क्रेडिट कार्ड कंपनियों की तरफ से लगाई जाने वाली फीस की तुलना करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप जरूरत से ज्यादा पेमेंट नहीं कर रहे हैं.

प्रमोशनल पीरियड के बाद ब्याज दर : प्रमोशनल पीरियड समाप्त होने के बाद लागू होने वाली नियमित ब्याज दर को चेक करें.

मनीकंट्रोल ऐप पर आप पार्टनर बैंकों के कई क्रेडिट कार्ड ऑप्शन देख सकते हैं. आप प्लेटफॉर्म पर इन ऑफर को ब्राउज कर सकते हैं और अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे अच्छा ऑप्शन चुन सकते हैं.

कुल मिलाकर, क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर कर्ज को मैनेज और ब्याज भुगतान कम करने के साथ-साथ आपके फाइनेंशियल मामलों को आसान बनाने का एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. लेकिन बैलेंस ट्रांसफर ऑफर के नियमों और शर्तों को समझना, एक मजबूत रीपेमेंट प्लान बनाना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ट्रांसफर लागत बेनिफिट्स से ज्यादा न हो.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।