Get App

Q-Star ने की थी OpenAI से Sam Altman की छुट्टी? चेक करें कितना ताकतवर है यह

अमेरिकी सिलिकॉन वैली में पिछले कुछ दिनों से जो गहमा-गहमी चल रही थी, उस पर OpenAI में सैम आल्टमैन (Sam Altman) की वापसी से विराम लग तो गया लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि उन्हें निकाला क्यों गया था। इसे लेकर जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक इसके पीछे ओपनआई का एक सॉफ्टवेयर Q* (क्यू स्टार) कारण हो सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 9:07 AM
Q-Star ने की थी OpenAI से Sam Altman की छुट्टी? चेक करें कितना ताकतवर है यह
सैम आल्टमैन ने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में एक समारोह में कई नए टूल्स का खुलासा किया और AGI में उपलब्धियों का संकेत दिया। इसके अगले ही दिन सिलिकॉन वैली तब चौंक गई, जब ओपनएआई से सैम को बर्खास्त कर दिया गया।

अमेरिकी सिलिकॉन वैली में पिछले कुछ दिनों से जो गहमा-गहमी चल रही थी, उस पर OpenAI में सैम आल्टमैन (Sam Altman) की वापसी से विराम लग तो गया लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि उन्हें निकाला क्यों गया था। इसे लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक इसके पीछे ओपनआई का एक सॉफ्टवेयर Q* (क्यू स्टार) कारण हो सकता है। सैम आल्टमैन की सीईओ पद से बर्खास्तगी से पहले कंपनी के रिसर्चर्स ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को एक अहम लेटर भेजा था।

इस बातचीत का ब्यौरा तो सामने नहीं आया है लेकिन जो भी बातें सामने आई हैं, उसमें एआई की सफलता से पूरी मानव जाति के खतरे में पड़ने की आशंका हो गई है। इसके बाद बोर्ड ने जेनरेटिव एआई के क्षेत्र के एक प्रमुख व्यक्ति सैम ऑल्टमैन को उनके पद से हटाने का फैसला किया और माना जा रहा है कि यह लेटर भी उनकी बर्खास्तगी के पीछे के अहम कारणों में शुमार था। यह भी एक वजह है, इस पर पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन ओपनएआई के डेवलपमेंट फोरम पर इसकी चर्चा हो रही है।

Sam Altman की वापसी पर OpenAI का नया बोर्ड, सिर्फ इस शख्स को मिली दोबारा जगह

क्या है Q-Star?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें