Get App

Wipro में Q3 में घटे 1157 एंप्लॉयीज, इससे पहले की दो तिमाहियों में बढ़ी थी वर्कफोर्स

Wipro Workforce: जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में विप्रो ने 2,500-3,000 से अधिक फ्रेशर्स को अपने साथ जोड़ा था। अप्रैल-जून तिमाही 2024 में 3,000 फ्रेशर्स को ऐड किया था। विप्रो का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत बढ़कर करीब 3,354 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 7:07 PM
Wipro में Q3 में घटे 1157 एंप्लॉयीज, इससे पहले की दो तिमाहियों में बढ़ी थी वर्कफोर्स
Wipro ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Wipro Employees: IT कंपनी विप्रो के कर्मचारियों की संख्या में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 1,157 कर्मचारियों की कमी आई है। इससे पहले लगातार दो तिमाहियों में विप्रो के कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई थी। यह ऐसे समय में हुआ है, कंपनी अपने लेटरल और कैंपस हायरिंग मॉडल की रीअसेसिंग कर रही है, ताकि मार्जिन बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की यूटिलाइजेशन रेट में सुधार के साथ-साथ कर्मचारियों के कंपनी छोड़कर जाने में कमी लाई जा सके।

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में Wipro ने 2,500-3,000 से अधिक फ्रेशर्स को अपने साथ जोड़ा था। अप्रैल-जून तिमाही 2024 में 3,000 फ्रेशर्स को ऐड किया था। दिसंबर 2024 तिमाही के अंत में विप्रो के पास 2,32,732 कर्मचारी थे। एक साल पहले की तुलना में यह संख्या 6,923 कम है।

HCL Tech ने जोड़े 2,134 कर्मचारी

अन्य IT कंपनियों में HCL Tech के कर्मचारियों की संख्या में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 2,134 कर्मचारियों की वृद्धि हुई। इस बढ़ोतरी के साथ कंपनी में दिसंबर तिमाही में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,20,755 हो गई। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में HCL Tech के कर्मचारियों की संख्या में 780 की कमी आई थी। वहीं अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 8,080 कर्मचारियों की कमी आई थी। वहीं देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों की संख्या में दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान 5,370 कर्मचारियों की कमी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें