क्या Xiaomi भारत छोड़कर जा रही पाकिस्तान? कंपनी ने दिया यह जवाब

ED इस साल अप्रैल में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत Xiaomi की 5,551.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Xiaomi ने 2014 में पहली बार भारत में कदम रखा था

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने शुक्रवार 7 अक्टूबर को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाइयों के बीच भारत के अपने ऑपरेशंस को पाकिस्तान में शिफ्ट करने पर विचार कर रही है।

शाओमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'साउथ एशिया इंडेक्स' नाम के एक अकाउंट को रिप्लाई देते हुए कहा, "Xiaomi ने 2014 में पहली बार भारत में कदम रखा था और एक साल से भी कम समय में हमने 'मेक इन इंडिया' के तहत उत्पादन शुरू कर दिया था। हमारे 99% स्मार्टफोन और हमारे 100% टीवी भारत में बने हैं।"

शाओमी ने आगे कहा, "हम अपनी प्रतिष्ठा को झूठे और गलत दावों से बचाने के लिए सभी उपाय करेंगे।" दरअसल इससे पहले 'साउथ एशिया इंडेक्स' ने अपने ट्वीट में कहा था कि Xiaomi भारत से अपने ऑपरेशंस को पाकिस्तान शिफ्ट कर सकती है क्योंकि भारत सरकार ने उसकी 67.6 करोड़ डॉलर की संपत्ति को जब्त कर लिया है।" बाद में इसके आधार पर कुछ रिपोर्टें भी देखने को मिलीं, जिसके बाद शाओमी ने अपना जवाब दिया और इन खबरों की आलोचना की।


यह भी पढ़ें- Hero Vida V1: हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक-स्कूटर, 165km की मिलेगी रेंज, जानें कीमत और खासियत

बता दें कि अप्रैल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत Xiaomi की 5,551.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश को कोर्ट से भी मंजूरी मिल गई है।

ED का आरोप है कि शाओमी ने FEMA नियमों का उल्लंघन करने और भारत के बाहर तीन कंपनियों को रॉयल्टी की आड़ में पैसे ट्रांसफर किए हैं, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

शाओमी ने इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शाओमी ने 3 अक्टूबर को दायर एक याचिका में FEMA अथॉरिटी के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें ED की जब्ती की कार्रवाई को मंजूरी दी हई है। उसने इस साल की शुरुआत में भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लकिन तब उसे FEMA अथॉरिटी से संपर्क करने को कहा गया था।

शाओमी के जवाब को आप यहां देख सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।