Hero Vida V1: हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक-स्कूटर, 165km की मिलेगी रेंज, जानें कीमत और खासियत

देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Vida V1 की लॉन्चिंग के साथ आखिरकार शुक्रवार को इलेक्ट्रिक-स्कूटर्स सेगमेंट में अपना कदम रख दिया

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
हीरो के ई-स्कूटर को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है- Vida V1 pro और vida V1 Plus

देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार शुक्रवार को इलेक्ट्रिक-स्कूटर्स सेगमेंट में अपना कदम रख दिया। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया, जिसका नाम 'Hero Vida V1 (हीरोप विडा वी1)' दिया गया है। इस ई-स्कूटर को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है- Vida V1 pro और vida V1 Plus। कंपनी ने बताया कि इस ई-स्कूटर्स की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगा।

कंपनी ने इसके साथ ही Vida प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को Vida सेवाएं मुहैया कराएगी और Vida चार्जिंग नेटवर्क खोजने में भी मदद करेगी। Vida के दोनों वेरिएंट में ग्राहकों 7-इंच की टच स्क्रीन, कीलेस कंट्रोल, टू-वे थ्रॉटल, SOS अलर्ट और जैसे बहुत सारे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने दोनों वेरिएंट में फास्ट चार्जिंग दिया है, जो 1.2 किमी प्रति मिनट की रफ्तार के साथ आती है।

कीमत

हीरो Vida V1 Plus की एक्स-शोरूम कीमत जहां 1.45 लाख रुपये होगी। वहीं Vida V1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने बताया कि Hero Vida V1 को सबसे पहले दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी है जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hero Vida V1 के दोनों वेरिएंट की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी और इनकी डिलीवरी इसी साल दिसंबर से शुरू की जाएगी। संभावित ग्राहक Hero Vida V1 की 3 दिनों की टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। दोनों वेरिएंट में ग्राहकों को पोर्टबल बैटरी मिलेगा। इसकता मतलब है कि वे स्कूटर्स की बैटरी को निकालकर अपने घर में भी चार्ज कर सकते हैं।

रेंज

हीरो मोटोकॉर्प ने दावा किया कि ग्राहकों को Vida V1 Pro में 165 किलोमीटर की रेंज मिलेगी और यह 0 से 40 किलोमीटर की स्पीड 3.2 सेकेंड में पकड़ लेगी। वहीं Vida V1 Plus एक बार फुल चार्ज होने पर 143 किलोमीटर तक जाएगी और इसे 0 से 40 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में 3.4 सेकेंड लगेंगे।

Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ग्राहकों तीन राइड मोड मिलेंगे। इसमें इको, राइड और स्पोर्ट्स मोड शामिल है। इसके अलावा ग्राहक को अपनी सुविधानुसार एक कस्टम मोड का विकल्प भी मिलेगा। हीरो मोटोकॉर्प के एमडी और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल ने कहा कि इस प्रोडक्ट के लॉन्च में देरी हुई क्योंकि वे "एक सही प्रोडक्ट उतारना चाहते थे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।