यूट्यूब (YouTube) की सीईओ सुसान वोजिकी (Susan Wojcicki) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूट्यूब की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) ने गुरुवार 16 फरवरी को यह जानकारी दी। बता दें कि यूट्यूब दुनिया का सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। कंपनी ने बताया कि भारतीय मूल के नील मोहन (Neel Mohan) अब यूट्यूब (YouTube) के अगले सीईओ होंगे। नील मोहन, इसके साथ यूट्यूब के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट की भूमिका में भी होंगे।
