जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने मुकुंद गलगली को कंपनी का एक्टिंग चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। कंपनी के वर्तमान CFO रोहित कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से हटने का फैसला किया है। कंपनी ने आज 17 जून को यह जानकारी दी। गलगली 17 साल से ज़्यादा समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और फिलहाल कंपनी की कमर्शियल और स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव का नेतृत्व कर रहे हैं। वे 19 जून 2024 से अंतरिम CFO का पदभार संभालेंगे। इस बीच 17 जून को ZEEL के शेयर BSE पर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 160.85 रुपये पर बंद हुए।
Mukund Galgali को 27 साल से ज्यादा का अनुभव
गलगली एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्हें ग्लोबल फाइनेंशियल और कॉर्पोरेट लीडरशिप का 27 साल से ज्यादा का अनुभव है। ZEEL ने बताया कि लीडरशिप टीम के सदस्य के तौर पर वे बिजनेस प्लानिंग और परफॉर्मेंस, बिजनेस पर रेगुलेटरी और टैक्स, प्रोसेस इनोवेशन और मैनेजमेंट कंट्रोल पर स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग एडवाइस प्रदान करते रहे हैं, ताकि शेयरधारकों के लिए बिजनेस की एफिशिएंसी और वैल्यू क्रिएशन में सुधार हो सके।
हाल ही में, मीडिया कंपनी ने अपने कारोबार में लागत में कटौती और घाटे को कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है, जिसमें अपने कर्मचारियों की संख्या में 15 फीसदी की कटौती भी शामिल है। इसने कंपनी के लीडरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा भी की है।
ZEEL को चौथी तिमाही में 13.35 करोड़ का प्रॉफिट
हाल ही में चौथी तिमाही में ZEEL ने एक साल पहले घाटे के मुकाबले 13.35 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जिसमें एडवर्टाइजिंग की मजबूत मांग और खर्चों में कमी से मदद मिली। तिमाही के दौरान डोमेस्टिक एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में सालाना आधार पर लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो मैक्रो एडवर्टाइजिंग एनवायरनमेंट में लगातार सुधार और FMCG (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कस्टमर्स द्वारा खर्च में वृद्धि के कारण हुआ।